logo

ख़ास ख़बर
बॉलीवुडअमिताभ और सलमान संग किया काम, रणवीर शौरी ने अलग अंदाज से जीते दर्शकों के दिल

ADVERTISEMENT

अमिताभ और सलमान संग किया काम, रणवीर शौरी ने अलग अंदाज से जीते दर्शकों के दिल

Post Media
News Logo
Unknown Author
18 अगस्त 2025, 05:49 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/X
Copy Link

Advertisement

मुंबई : अमिताभ बच्चन, सलमान खान और अक्षय कुमार जैसे दिग्गज सितारों के साथ काम कर चुके अभिनेता रणवीर शौरी किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। एक्टर ने अपने सिनेमाई करियर में ऐसी कई फिल्में की हैं, जिन्हें दर्शक सिर्फ अभिनेता की एक्टिंग की वजह से जानते हैं। आज 18 अगस्त को रणवीर शौरी अपना 53वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास दिन पर हम आपको बताएंगे अभिनेता की प्रोफेशनल लाइफ, लव लाइफ और फिल्मों में निभाए गए शानदार किरदारों के बारे में। अभिनय करियर की शुरुआत रणवीर शौरी का जन्म 18 अगस्त 1972 को जालंधर, पंजाब में हुआ था। अभिनेता की शुरुआती शिक्षा जालंधर से हुई थी, लेकिन बचपन से ही एक्टिंग के प्रति जुनून ने उन्हें थिएटर की ओर आकर्षित किया, जिसने उनके अभिनय की कला को और धार दी। साल 2002 में अभिनेता ने एक छोटी सी लव स्टोरी फिल्म से अभिनय करियर की शुरुआत की। इसके बाद अभिनेता ने कई शानदार फिल्में की। जानिए रणवीर शौरी के दमदार किरदार। जिस्म अमित सक्सेना के निर्देशन में साल 2003 में रोमांटिक मर्डर मिस्ट्री फिल्म जिस्म रिलीज हुई थी। इसमें जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में रणवीर शौरी ने विशाल का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पंसद किया था। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। लक्ष्य अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा अभिनीत लक्ष्य फिल्म 2004 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर शौरी ने शानदार भूमिका अदा की थी। अभिनेता तरसीम सिंह के रूप में नजर आए थे। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई थी। सिंह इज किंग अक्षय कुमार अभिनीत एक्शन-कॉमेडी फिल्म सिंह इज किंग 2008 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन अनीस बज्मी ने किया था। इस फिल्म में रणवीर शौरी ने पुनीत की भूमिका निभाई थी और उनके किरदार ने दर्शकों को खूब हंसाया था। हालांकि छोटी भूमिका में भी अभिनेता ने महफिल लूट ली थी। हल्का 2018 में नील माधव पंडा के निर्देशन में हल्का फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर शौरी ने रमेश के रूप में मुख्य भूमिका अदा की थी। अभिनेता के अलावा फिल्म में पाओली दाम भी नजर आई थीं। फिल्म की कहानी एक बच्चे पिचकू की है, जो मुंबई की एक झुग्गी में रहता है वो हर रोज खुले में शौच जाना जैसी परेशानियों को झेलता है, जिस कारण से वह अपने पिता के खिलाफ होकर दिल्ली जाता है और अपने क्षेत्र में टॉयलेट बनाने के सपने को पूरा करता है। ब्लू माउंटेंस सुमन गांगुली के निर्देशन में साल 2017 में ब्लू माउंटेंस नाम की फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में रणवीर शौरी के अलावा ग्रेसी सिंह और राजपाल यादव मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें दिखाया जाता है कि सोम नाम के लड़के का सिंगिंग रियलिटी शो में चयन हो जाता है। इस वजह से उसकी मां अपने पुराने सिंगिंग करने के सपने को बेटे के सहाराे जीने का प्रयास करती है। लेकिन सोम हार जाता है और वह डिप्रेशन में चला जाता है। इस फिल्म में रणवीर शौरी ने शानदार भूमिका निभाई है। कड़वी हवा रणवीर शौर और संजय मिश्रा अभिनीत कड़वी हवा 2017 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन नील माधव पंडा ने किया था। फिल्म में रणवीर शौरी ने गुन्नू बाबू की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी की बात करें,इसमें महुआ के एक बंजर गांव की कहानी दिखाई गई है। जहां सूखे से किसानों द्वारा आत्महत्या करना एक सामान्य घटना है। उसी में एक बूढ़ा व्यक्ति अपने किसान बेटे के कर्ज के बारे में चिंतित है, जिस कारण वो एक कर्ज लेने वाले के साथ जीने के लिए समझौता करता है। भेजा फ्राई 2007 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म भेजा फ्राई में रणवीर शौरी ने शानदार भूमिका निभाई थी और उनकी कॉमिक टाइमिंग ने दर्शकों को मुरीद बना लिया था। अभिनेत ने इसमें रंजीत थडानी का किरदार निभाया था। वहीं इस फिल्म में विनय पाठक भी मुख्य भूमिका में थे। इसके अलावा रणवीर शौरी फ्रेजा फ्राई 2 में भी नजर आए थे। सोनचिरैया 2019 में अभिषेक चौबे के निर्देशन में सोनचिरैया फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म में चंबल के डाकुओं की कहानी दिखाई गई है। फिल्म में रणवीर शौरी की भूमिका ने दर्शकों को दीवाना बना लिया था। इसके अलावा इसमें दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत भी मुख्य भूमिका में थे। तितली 2014 की क्राइम-थ्रिलर फिल्म तितली में भी रणवीर शौरी ने शानदार भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी की बात करें, तो इसमें तितली नाम का लड़का अपने गैंगस्टर परिवार से मुक्त होना चाहता है और अपने जीवन को नए तरीके से जीना चाहता है। लेकिन उसके परिवार ने उसकी शादी नीलू से करा दी। फिर इसके आगे कहानी में असली मोड़ आता है। खोसला का घोसला 2006 में रिलीज हुई इस कॉमेडी फिल्म में रणवीर शौरी ने बंटी का किरदार निभाया था, जो दिल्ली का एक चतुर प्रॉपर्टी डीलर होता है। उनकी कॉमिक टाइमिंग और डायलॉग डिलीवरी ने दर्शकों को खूब हंसाया। इस फिल्म में अनुपम खेर, बोमन ईरानी और विनय पाठक जैसे कलाकारों ने शानदार भूमिका निभाई थी। इन फिल्मों में भी निभाई शानदार भूमिका रणवीर शौरी ने इन फिल्मों के अलावा भी कई शानदार फिल्में की हैं, जिनमें एक था टाइगर, कड़क, ट्रैफिक सिग्नल, अंग्रेजी मीडिया, प्यार के साइड इफेक्टस, चांदनी चौक टू चाइना आदि। पूजा भट्ट से डेटिंग, फिर कोंकणा सेन शर्मा से शादी कहा जाता है कि रणवीर शौरी का नाम कभी एक्ट्रेस पूजा भट्ट के साथ जुड़ा था। कई दिनों तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों अलग हो गए थे। इसके बाद अभिनेता ने एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा के साथ लंबे समय तक डेट करने के बाद 2010 में शादी कर ली। 2011 में उनका बेटा हारून हुआ। हालांकि, कुछ साल बाद दोनों अलग हो गए और 2020 में आधिकारिक तौर पर उनका तलाक हो गया। इसके बावजूद, रणवीर शौरी और कोंकणा एक अच्छे दोस्त बने रहे और बेटे की परवरिश मिलकर करते हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)