logo

ख़ास ख़बर
ब्यूटी टिप्ससिर्फ 21 दिन में पाएं घने और मजबूत बाल, जानें मुलेठी इस्तेमाल का तरीका

ADVERTISEMENT

सिर्फ 21 दिन में पाएं घने और मजबूत बाल, जानें मुलेठी इस्तेमाल का तरीका

Post Media
News Logo
Peptech Time, Chhatarpur
13 अगस्त 2025, 10:07 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/X
Copy Link

Advertisement

हेयर फॉल की समस्या हर उम्र और जेंडर के लोगों को अपना शिकार बना सकती है। हालांकि, इस स्थिति से निपटने के लिए उपाय ढूंढना लोगों के लिए बहुत मुश्किल हो गया है। हम सभी कही-सुनी बातों को सच मानकर अपने डेली रूटीन का हिस्सा बना लेते हैं। मगर ये जरूरी भी नहीं है ना कि दूसरे बन्दे के लिए जो नुस्खा काम किया है, वो हमारे लिए भी वर्क करे। यही कारण है कि महंगे से महंगे प्रोडक्ट्स भी हमारे बालों का झड़ना नहीं रोक पाते हैं। अगर आप इस स्थिति से बचना चाहते हैं, तो आपको अपने दोस्तों, पड़ोसियों और रिश्तेदारों की बातें नहीं, बल्कि डॉक्टर की सलाह की सख्त जरूरत है। अब आप कहेंगे कि डॉक्टर को दिखाने में कोई समस्या नहीं है, लेकिन वो जिन महंगे-महंगे शैंपू और अन्य हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने की सलाह देंगे, उसके पैसे कहां से आएंगे। आपका ये सोचना बिल्कुल ठीक है, लेकिन बालों का झड़ना भी रोकना ही है। अगर आप ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो बहुत जल्द चांद पर एक भी बाल नहीं बचेगा। इस तरह की स्थिति से बचने के लिए आप आयुर्वेद का रुख कर सकते हैं। आयुर्वेद की मदद से बालों का झड़ना कम किया जा सकता है। आयुर्वेदिक नुस्खे से होगा काम जी हां, अगर आप महंगी और केमिकल युक्त दवाइयों और शैंपू जैसी चीजों का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको आयुर्वेदिक नुस्खों का रुख करना चाहिए। आमतौर पर आयुर्वेद में इंसान की लगभग हर समस्या का इलाज होता है। साथ ही, इस ट्रीटमेंट को करवाने से लोगों के बाल बिना किसी साइड इफेक्ट के झड़ने बंद हो जाते हैं। बता दें कि आयुर्वेद का सिर्फ एक ही नुकसान होता है, वो ये है कि इस ट्रीटमेंट को पूरा होने में समय लगता है। इससे आपको तुरंत रिजल्ट्स नहीं मिलते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया नुस्खा मगर हम आपको एक बहुत ही बेहतरीन आयुर्वेदिक नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं। अब आप कहेंगे कि अभी हमने ही ऊपर आपको कही-सुनी बातों पर भरोसा ना करने की सलाह दी है। जी हां, आपको ऐसा नहीं करना है, लेकिन हम आपको जो आयुर्वेदिक नुस्खा बता रहे हैं, इसकी जानकारी एमडी डॉ. अंकित अग्रवाल ने अपनी एक इंस्टाग्राम वीडियो में दी है। उन्होंने कहा कि आप एक बहुत ही आसान और असरदार नुस्खे की मदद से हेयर फॉल को कम कर सकते हैं। आइए अब जान लेते हैं कि ये कौन सा आयुर्वेदिक नुस्खा है? नुस्खे में इस्तेमाल हुई सामग्री डॉ. अंकित ने बताया कि आयुर्वेद में बालों का झड़ना सिर्फ स्कैल्प तक सीमित नहीं है। ये आपके पाचन, तनाव और इंटरनल हेल्थ में इम्बैलेंस का संकेत है। हालांकि, डॉक्टर ने बाल झड़ने की समस्या को रिवर्स करने का तरीका बताया है। इसके लिए आपको सिर्फ 3 चीजों की जरूरत पड़ेगी। त्रिफला भृंगराज मुलेठी (नोट: आप सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय कर सकते हैं) त्रिफला के फायदे त्रिफला को बालों के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। इसका सेवन करने से आंते हेल्दी रहती है और मेटाबॉलिज्म भी बैलेंस रहता है। इससे बालों के झड़ने में कमी आती है। साथ ही, हेयर ग्रोथ में भी फायदा होता है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)