Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालभोपाल के सबसे सुर​क्षित संस्थान में हुई वारदात, पढि़ए पूरी खबर

भोपाल के सबसे सुर​क्षित संस्थान में हुई वारदात, पढि़ए पूरी खबर

Post Media
News Logo
Peptech Time
27 जनवरी 2026, 09:45 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल| राजधानी भोपाल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले स्वास्थ्य संस्थान एम्स परिसर में बीती शाम महिलाओं की सुरक्षा को ठेंगा दिखाते हुए एक बदमाश ने चेन स्नेचिंग की वारदात को अंजाम दिया। स्त्री रोग विभाग में अटेंडर के पद पर कार्यरत वर्षा सोनी से लिफ्ट के भीतर मंगलसूत्र छीन लिया गया। यह पूरी घटना अस्पताल के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसमें आरोपी मास्क और टोपी लगाकर वारदात करता नजर आ रहा है। इस घटना ने एम्स प्रशासन और वहां की सुरक्षा एजेंसी की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा कर दिया है।


जानकारी के अनुसार, पीड़िता वर्षा सोनी अपनी ड्यूटी के दौरान ब्लड बैंक के पीछे स्थित लिफ्ट से ऊपर जा रही थीं। लिफ्ट में वे अकेली थीं, तभी मास्क और टोपी पहने एक अज्ञात युवक अंदर घुसा। उसने वर्षा से नेत्र रोग विभाग के फ्लोर के बारे में पूछकर उन्हें बातचीत में उलझाया। जैसे ही लिफ्ट तीसरे फ्लोर पर रुकी, आरोपी पहले बाहर निकला और फिर अचानक मुड़कर वर्षा के गले पर झपट्टा मारा। आरोपी ने पूरी ताकत से महिला का मंगलसूत्र खींचा। वर्षा ने बहादुरी से उसका विरोध किया, लेकिन आरोपी ने उन्हें जोरदार धक्का दिया और सीढ़ियों के रास्ते नीचे की ओर भाग निकला। छीना-झपटी में मंगलसूत्र के मोती लिफ्ट में ही बिखर गए, जबकि सोने का हिस्सा लेकर बदमाश रफूचक्कर हो गया। वारदात के बाद दहशतजदा महिला करीब 10 मिनट तक लिफ्ट के पास बैठकर रोती रही, लेकिन वहां कोई सुरक्षा गार्ड मौजूद नहीं था।


भोपाल डीसीपी जोन-2 विवेक सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए कहा कि एम्स में इस तरह की झपटमारी की यह पहली घटना है। जिस सफाई से आरोपी ने आईपीडी गेट से बाहर निकलने का रास्ता चुना, उससे अंदेशा है कि वह अस्पताल के अंदरूनी रास्तों से अच्छी तरह वाकिफ था। बागसेवनिया थाना पुलिस ने झपटमारी का मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की शिनाख्त के लिए एम्स के अन्य कैमरों के फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी होने के कारण अस्पताल परिसर में सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी कम थी। आरोपी ने इसी का फायदा उठाया और तीसरी मंजिल से नीचे उतरकर मुख्य गेट से बेखौफ बाहर निकल गया। वहीं मामले की पुष्टी करते हुए एसीपी गौतम सोलंकी ने बताया कि घटना की जांच हेतु पुलिस ने जांच टीमों का गठन किया है। अस्पताल परिसर के साथ ही आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच टीमें अपना काम कर रही हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)