Sunday, October 4, 2026

Logo

BREAKING NEWS|

इमेज स्टोरीज

विराट कोहली का महा-रिकॉर्ड: सचिन को पीछे छोड़ बने सबसे तेज 15 हजारी

विराट कोहली का महा-रिकॉर्ड: सचिन को पीछे छोड़ बने सबसे तेज 15 हजारी

नरेंद्र मोदी से जुड़ी सभी खबरें

नदी सफाई अभियान की पीएम मोदी ने की मुक्तकंठ से सराहना, बताया जनभागीदारी की मिसाल

जल संरक्षण में एमपी के युवाओं का डंका :नदी सफाई अभियान की पीएम मोदी ने की मुक्तकंठ से सराहना, बताया जनभागीदारी की मिसाल

भोपाल/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 138वें संस्करण में मध्य प्रदेश के युवाओं द्वारा चलाए जा रहे नदी स्वच्छता अभियान की मुक्तकंठ से सराहना की। प्रधानमंत्री ने युवाओं के इस अनूठे प्रयास को रेखांकित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश के नौजवानों द्वारा शुरू की गई नदी सफाई की इस पहल से आज पूरा समाज प्रेरित होकर जुड़ रहा है, जो वास्तविक जनभागीदारी और सामुदायिक चेतना का बेहतरीन उदाहरण है। 2 अक्टूबर को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के संदर्भ में देशव्यापी स्वच्छता अभियानों की चर्चा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर में नागरिक अपने-अपने स्तर पर स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी युवाओं और सामाजिक संगठनों के ऐसे प्रेरक प्रयासों की तस्वीरें और वीडियो निरंतर सामने आ रहे हैं, जो समाज में सकारात्मक बदलाव का संदेश दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने जनभागीदारी की शक्ति पर बल देते हुए कहा कि अक्सर किसी बड़े अभियान की नींव एक ही व्यक्ति के संकल्प से रखी जाती है। धीरे-धीरे उसके साथ अन्य लोग जुड़ते जाते हैं और देखते ही देखते वह छोटा सा प्रयास एक विशाल जन-कारवां का रूप ले लेता है। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि स्वच्छता केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है और बापू के प्रति सच्ची व सबसे सुंदर श्रद्धांजलि यही है कि हम अपने परिवेश और जल स्रोतों को स्वच्छ रखें। संबोधन में प्रधानमंत्री ने किसी विशेष नदी, जिले अथवा अभियान से जुड़े युवाओं के नामों का उल्लेख नहीं किया, लेकिन मध्य प्रदेश के नौजवानों के जल संरक्षण और नदी उद्धार के इस जमीनी प्रयास को राष्ट्रीय मंच पर स्थान मिलने से प्रदेशभर के युवाओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

PeptechTime|
सेमीकंडक्टर फैब्स के लिए कुशल मैनपावर तैयार करना सबसे बड़ी जरूरत, 5 साल में भारत के इकोसिस्टम ने पकड़ी तेज रफ्तार: विशेषज्ञ

सेमीकंडक्टर फैब्स के लिए कुशल मैनपावर तैयार करना सबसे बड़ी जरूरत, 5 साल में भारत के इकोसिस्टम ने पकड़ी तेज रफ्तार: विशेषज्ञ

नई दिल्ली। 'सेमीकॉन इंडिया 2026' के दौरान गुरुवार को विशेषज्ञों ने कहा कि भारत का सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम पिछले कुछ वर्षों में तेजी से विकसित हुआ है और अब सबसे बड़ा फोकस उद्योग की जरूरतों के अनुरूप कुशल मानव संसाधन तैयार करने पर होना चाहिए। गति शक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज चौधरी और फुजीफिल्म इंडिया के अभि शेखर सिंह ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में भारत की प्रगति, कौशल विकास और उद्योग में बढ़ती भागीदारी पर अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम के दौरान, गति शक्ति विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. मनोज चौधरी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि यदि पांच वर्ष पहले की स्थिति को देखें तो भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण लगभग नगण्य था। उन्होंने कहा कि भारत सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम) 1.0 के तहत 76,000 करोड़ रुपए के प्रोत्साहन पैकेज की घोषणा के बाद 12 सेमीकंडक्टर परियोजनाएं शुरू की गईं और पिछले 5 वर्षों में इन परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है। उन्होंने कहा कि यही बदलाव आज भारत को वैश्विक सेमीकंडक्टर मानचित्र पर एक उभरती हुई ताकत के रूप में स्थापित कर रहा है। प्रो. चौधरी ने आगे कहा कि सेमीकंडक्टर्स केवल चिप डिजाइन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि आधुनिक उद्योगों और परिवहन प्रणालियों का अभिन्न हिस्सा बन चुके हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि वंदे भारत जैसी आधुनिक ट्रेनों में ऑटोमैटिक डोर क्लोजर से लेकर विभिन्न सेंसर प्रणालियों तक लगभग सभी महत्वपूर्ण तकनीकें सेमीकंडक्टर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पर आधारित हैं। इसी जरूरत को देखते हुए विश्वविद्यालय टाटा समूह के साथ मिलकर सेमीकंडक्टर फैब कंस्ट्रक्शन मैनेजमेंट जैसे विशेष तकनीकी पाठ्यक्रम शुरू करने पर काम कर रहा है, ताकि देश में स्थापित होने वाली नई फैब इकाइयों के लिए आवश्यक कुशल मानव संसाधन तैयार किया जा सके। प्रो. मनोज चौधरी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और छात्रों के बीच हुआ संवाद बेहद महत्वपूर्ण था। उन्होंने बताया कि भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश बन गया है जहां लगभग 400 विश्वविद्यालयों के छात्रों को 'चिप्स टू स्टार्टअप' कार्यक्रम के तहत कैडेंस, सिनॉप्सिस और सीमेंस जैसे विश्वस्तरीय इलेक्ट्रॉनिक डिजाइन ऑटोमेशन (ईडीए) टूल्स तक निःशुल्क पहुंच उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने बताया कि चिपइन सेंटर के माध्यम से छात्रों को अत्याधुनिक तकनीकों से जोड़ने की यह पहल भविष्य के सेमीकंडक्टर डिजाइनरों और इंजीनियरों को तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी। फुजीफिल्म इंडिया के इलेक्ट्रॉनिक मैटेरियल्स डिवीजन के राष्ट्रीय प्रमुख (रणनीति एवं व्यवसाय विकास) अभि शेखर सिंह ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि भारत ने सेमीकंडक्टर क्षेत्र में अपनी यात्रा शुरू कर दी है, लेकिन अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है। उन्होंने कहा कि सबसे सकारात्मक बात यह है कि उद्योग जगत, तकनीकी कंपनियां और विभिन्न संस्थान एक साथ आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि सेमीकॉन इंडिया का स्तर हर वर्ष लगातार बढ़ रहा है और इस वर्ष भी इसमें उल्लेखनीय विस्तार देखने को मिला है। अभि शेखर सिंह ने आगे कहा कि उनकी कंपनी पिछले तीन वर्षों से इस आयोजन में भाग ले रही है और हर साल इसकी व्यापकता और प्रभाव बढ़ता दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि उनकी कंपनी भी अपनी भागीदारी और गतिविधियों का विस्तार लगातार कर रही है।

PeptechTime|
'सेमीकॉन इंडिया 2026' का 17 सितंबर को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 600 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल

'सेमीकॉन इंडिया 2026' का 17 सितंबर को उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी, 600 से अधिक कंपनियां होंगी शामिल

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को नई दिल्ली स्थित यशोभूमि में आयोजित होने वाले 'सेमीकॉन इंडिया 2026' के पांचवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। 17 से 19 सितंबर तक चलने वाला यह तीन दिवसीय आयोजन वैश्विक सेमीकंडक्टर कंपनियों, नीति निर्माताओं, निवेशकों, शोधकर्ताओं, स्टार्टअप्स और शिक्षाविदों को एक मंच पर लाएगा, जहां भारत की सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स मूल्य शृंखला में बढ़ती क्षमताओं को प्रदर्शित किया जाएगा।सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि "सिलिकॉन टू सिस्टम्स: बिल्डिंग द इकोसिस्टम" थीम पर आधारित यह सम्मेलन ऐसे समय आयोजित हो रहा है जब भारत वैश्विक सेमीकंडक्टर आपूर्ति शृंखला में अपनी भूमिका मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। सरकार की नीतिगत सहायता, बढ़ते निवेश और विविध एवं लचीली वैश्विक आपूर्ति शृंखलाओं की बढ़ती मांग ने भारत के लिए नए अवसर पैदा किए हैं। यह कार्यक्रम इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (आईएसएम), इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (एमईआईटीवाई) और वैश्विक उद्योग संगठन एसईएमआई द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जा रहा है। एसईएमआई दुनिया के सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स डिजाइन और विनिर्माण उद्योग का प्रमुख प्रतिनिधि संगठन है। बयान में कहा गया है कि इस वर्ष के आयोजन में 600 से अधिक प्रदर्शक भाग लेंगे, जिनमें लगभग 300 अंतरराष्ट्रीय कंपनियां शामिल होंगी। प्रदर्शनी को 15,000 वर्ग मीटर क्षेत्र में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा, 150 से अधिक विशेषज्ञ और उद्योग नेता विभिन्न तकनीकी और रणनीतिक विषयों पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही, प्रदर्शनी में 6 देशों के पवेलियन और 12 राज्य सरकारों के पवेलियन स्थापित किए जाएंगे। साथ ही स्टार्टअप, नवाचार, छात्रों, कौशल विकास और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए विशेष मंच भी बनाए जाएंगे। स्टार्टअप पवेलियन में लगभग 40 स्टार्टअप्स अपनी तकनीक और नवाचार प्रदर्शित करेंगे। वहीं वर्कफोर्स डेवलपमेंट पवेलियन में माइक्रोइलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र में कौशल विकास, रोजगार और करियर अवसरों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। इस बार आयोजन का एक प्रमुख आकर्षण "सैंड टू सिलिकॉन टू सिस्टम्स वैल्यू चेन एक्सपीरियंस" होगा। इसके माध्यम से आगंतुकों को सेमीकंडक्टर उद्योग की पूरी मूल्य शृंखला का अनुभव मिलेगा, जिसमें कच्चे पदार्थों से लेकर विनिर्माण, एडवांस्ड पैकेजिंग, चिप डिजाइन, इलेक्ट्रॉनिक्स और अंतिम सिस्टम निर्माण तक की प्रक्रिया को प्रदर्शित किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप पिच प्रतियोगिता, स्टूडेंट हैकाथॉन और इनोवेशन शोकेस भी आयोजित किए जाएंगे, जहां युवा उद्यमी, शोधकर्ता और छात्र अपने विचारों और तकनीकों को प्रस्तुत कर सकेंगे। सम्मेलन में सेमीकंडक्टर विनिर्माण, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), सप्लाई चेन रेजिलिएंस, एडवांस्ड पैकेजिंग, सामग्री एवं उपकरण, चिप डिजाइन, अनुसंधान एवं विकास, स्टार्टअप्स, नवाचार और प्रतिभा विकास जैसे विषयों पर मुख्य भाषण, पैनल चर्चा और विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। इसके अलावा, छह अंतरराष्ट्रीय देशों के साथ विशेष राउंडटेबल बैठकें भी होंगी। महिलाओं के नेतृत्व और सशक्तिकरण, कार्यबल विकास तथा इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम डिजाइन और विनिर्माण (ईएसडीएम) क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर भी विशेष चर्चा की जाएगी।

PeptechTime|
प्रधानमंत्री मोदी कल मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का करेंगे उद्घाटन; एआई, क्वांटम तकनीक और डिजिटल भुगतान जैसे विषयों पर होगा व्यापक मंथन

प्रधानमंत्री मोदी कल मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 का करेंगे उद्घाटन; एआई, क्वांटम तकनीक और डिजिटल भुगतान जैसे विषयों पर होगा व्यापक मंथन

मुंबई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मुंबई में ग्लोबल फिनटेक फेस्ट (जीएफएफ) 2026 के सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। चार दिनों तक चलने वाला यह आयोजन दुनिया के सबसे बड़े वार्षिक फिनटेक सम्मेलनों में से एक माना जाता है, जिसमें नीति-निर्माता, नियामक संस्थाएं, बैंक, वित्तीय कंपनियां, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञ, निवेशक और शिक्षाविद हिस्सा लेंगे।8 से 11 सितंबर तक आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम उभरती प्रौद्योगिकियों और वित्तीय समावेशन में उनकी भूमिका पर केंद्रित रहेगा। वर्ष 2020 में शुरू होने के बाद से ग्लोबल फिनटेक फेस्ट वैश्विक वित्तीय नवाचार और डिजिटल अर्थव्यवस्था के भविष्य पर चर्चा के प्रमुख मंच के रूप में विकसित हुआ है। इस वर्ष 'जीएफएफ 2026' का विषय "पोटेंशियल टू इम्पैक्ट: एजेंटिक एआई, टोकनाइजेशन, क्वांटम-ट्रस्टेड, कनेक्टेड, ग्लोबल सिस्टम्स फॉर इन्क्लूसिव फाइनेंस" रखा गया है। कार्यक्रम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), प्रोग्रामेबल फाइनेंस, क्वांटम तकनीक, डिजिटल भुगतान और वित्तीय सेवाओं के भविष्य जैसे विषयों पर व्यापक मंथन होगा। सोमवार को जारी एक सरकारी बयान में कहा गया है कि जीएफएफ 2026 को नीति, नियमन, प्रौद्योगिकी, निवेश और उद्योग जगत को एक साझा मंच पर लाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। सम्मेलन का फोकस इस बात पर रहेगा कि एजेंटिक एआई और अन्य उन्नत तकनीकों का उपयोग कर नागरिकों, व्यवसायों और अर्थव्यवस्थाओं के लिए अधिक विश्वसनीय, समावेशी और प्रभावशाली वित्तीय समाधान कैसे तैयार किए जा सकते हैं। बयान के अनुसार, भारत पहले ही डिजिटल भुगतान और वित्तीय समावेशन के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना चुका है। यूपीआई, डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना और फिनटेक नवाचारों की सफलता ने भारत को इस क्षेत्र में अग्रणी देशों में शामिल कर दिया है। जीएफएफ 2026 में इन उपलब्धियों को अगले स्तर तक ले जाने की रणनीतियों पर भी चर्चा होगी। इस बीच, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में मुंबई को केवल भारत की वित्तीय राजधानी ही नहीं, बल्कि देश की फिनटेक राजधानी के रूप में स्थापित करने की बात कही थी। उन्होंने कहा था कि पारंपरिक बैंकिंग और पूंजी बाजार को आधुनिक डिजिटल अवसंरचना के साथ जोड़कर मुंबई एक मजबूत और एकीकृत फिनटेक इकोसिस्टम के रूप में उभर रही है। फडणवीस के अनुसार, महाराष्ट्र स्टार्टअप, वेंचर फंडिंग और यूनिकॉर्न कंपनियों की संख्या के मामले में देश में अग्रणी है, जिसमें फिनटेक कंपनियों का महत्वपूर्ण योगदान है। राज्य वर्तमान में भारत की 60 प्रतिशत से अधिक डेटा सेंटर क्षमता का घर है, जो डिजिटल वित्तीय सेवाओं के विस्तार के लिए मजबूत आधार प्रदान करती है। राज्य सरकार ने फिनटेक क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए विशेष नीतियां लागू की हैं, जिनमें प्लग-एंड-प्ले पार्क, सिंगल विंडो मंजूरी व्यवस्था और तेज भूमि आवंटन जैसी सुविधाएं शामिल हैं। इसके अलावा, प्रशासन एआई इनोवेशन पार्क, साइबर सुरक्षा केंद्र और डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी पहलों के जरिए वित्तीय प्रौद्योगिकी क्षेत्र को नई तकनीकों से जोड़ने का प्रयास कर रहा है। उद्योग विभाग के सूत्रों के अनुसार, ग्लोबल फिनटेक फेस्ट 2026 न केवल भारत के डिजिटल वित्तीय नेतृत्व को और मजबूत करेगा, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम तकनीक और टोकनाइजेशन जैसे क्षेत्रों में नए वैश्विक सहयोग और निवेश अवसरों का मार्ग भी प्रशस्त करेगा।

PeptechTime|
प्रधानमंत्री मोदी ने रीवा बस हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया

प्रधानमंत्री मोदी ने रीवा बस हादसे में हुई मौतों पर दुख जताया

भोपाल/रीवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मध्य प्रदेश के रीवा जिले में हुए सड़क हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया। इस हादसे में एक नेशनल हाईवे पर यात्री बस और बल्कर की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "मध्य प्रदेश के रीवा में हुए हादसे में लोगों की जान जाना दुखद है। मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।" पुलिस के अनुसार, यह हादसा देर शाम गुढ़ इलाके में बड़वार स्टैंड के पास हुआ, जब रीवा से सीधी जा रही पवन ट्रैवल्स की बस को पीछे से एक बल्कर ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बल्कर पलट गया, जबकि बस सड़क किनारे खाई में जा गिरी। बस में करीब 40 यात्री सवार थे। पुलिस और प्रशासन की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और घायलों को रीवा के संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि आठ यात्रियों की हालत गंभीर है, जबकि कई अन्य लोगों के घायल होने की खबर है। रीवा के कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। सूर्यवंशी ने बताया कि दुर्घटना के बाद से एक तीन वर्षीय बच्ची लापता है। दुर्घटना में घायल हुई उसकी मां फिलहाल बच्ची के बारे में कोई जानकारी देने में असमर्थ है। सड़क किनारे खाई में और उसके आसपास तलाशी अभियान जारी है क्योंकि अधिकारियों को संदेह है कि बच्ची उसमें गिर गई होगी। बस रीवा से अमिलिया तक लगभग 240 किलोमीटर के दैनिक मार्ग पर चल रही थी, जो चूरहाट, बाघोर, सीधी और पटपारा से होकर गुजरती है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने दुर्घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आज रीवा-सीधी राजमार्ग पर एक बस और एक मालवाहक वाहन की टक्कर में यात्रियों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुखद है। मैं मृतकों की आत्मा की शांति और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 2 लाख रुपए और गंभीर रूप से घायलों को 1 लाख रुपए की अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की। उन्होंने प्रशासन को लापता बच्चे की तलाश जारी रखने और सभी घायल यात्रियों के उचित उपचार को सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया।

PeptechTime|
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather

Latest News

तीसरा वनडे: हार के बाद भारतीय कप्तान गिल ने स्वीकारा, फील्डिंग और डेथ ओवरों में सुधार की जरूरत है

तीसरा वनडे: हार के बाद भारतीय कप्तान गिल ने स्वीकारा, फील्डिंग और डेथ ओवरों में सुधार की जरूरत है

45 साल की हो गईं अभिनेत्री श्वेता तिवारी, 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में पहचानी गईं

45 साल की हो गईं अभिनेत्री श्वेता तिवारी, 'कसौटी जिंदगी की' से घर-घर में पहचानी गईं

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को इजरायली स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल का दिया आमंत्रण

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित को इजरायली स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल का दिया आमंत्रण

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले मंदिर में सात मूर्तियां खंडित, जांच में जुटी पुलिस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा से पहले मंदिर में सात मूर्तियां खंडित, जांच में जुटी पुलिस

भारत ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध घुसपैठ को लेकर पाकिस्तान के बेबुनियाद आरोपों को किया खारिज

भारत ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर अवैध घुसपैठ को लेकर पाकिस्तान के बेबुनियाद आरोपों को किया खारिज

तीसरा वनडे: कैरेबियन कप्तान होप ने खेली नाबाद 162 रनों की पारी, भारत के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

तीसरा वनडे: कैरेबियन कप्तान होप ने खेली नाबाद 162 रनों की पारी, भारत के खिलाफ लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी

ऐतिहासिक मुकाबले में ब्राजील ने भारत को 4-0 से हराया, एस्टेवाओ और लिनो का शानदार प्रदर्शन

ऐतिहासिक मुकाबले में ब्राजील ने भारत को 4-0 से हराया, एस्टेवाओ और लिनो का शानदार प्रदर्शन

कोलकाता में होगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

कोलकाता में होगा 19वां प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

'सिग्मा' से तमिल सिनेमा में मेरे सफर के रोमांचक नए दौर की शुरुआत: शिव पंडित

'सिग्मा' से तमिल सिनेमा में मेरे सफर के रोमांचक नए दौर की शुरुआत: शिव पंडित

युद्धविराम में ईरानी जहाज पर अमेरिकी कब्जा 'युद्ध अपराध', ईरान जाएगा अंतरराष्ट्रीय अदालत

युद्धविराम में ईरानी जहाज पर अमेरिकी कब्जा 'युद्ध अपराध', ईरान जाएगा अंतरराष्ट्रीय अदालत