Thursday, October 8, 2026

Logo

BREAKING NEWS|

इमेज स्टोरीज

विराट कोहली का महा-रिकॉर्ड: सचिन को पीछे छोड़ बने सबसे तेज 15 हजारी

विराट कोहली का महा-रिकॉर्ड: सचिन को पीछे छोड़ बने सबसे तेज 15 हजारी

नौकरी से जुड़ी सभी खबरें

केवीआईसी भर्ती 2026 : यंग प्रोफेशनल के 30 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी

केवीआईसी भर्ती 2026 : यंग प्रोफेशनल के 30 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी

मुंबई। नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी) ने संविदा के आधार पर विभिन्न विभागों में युवा पेशेवर (यंग प्रोफेशनल) के कुल 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए क्षेत्र के अनुसार अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अलग-अलग ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है।केवीआईसी की ओर से यंग प्रोफेशनल पोस्ट के लिए जारी 30 रिक्तियों में पश्चिम जोन में 10, उत्तर जोन में 10 और पूर्व जोन में 10 पद शामिल हैं। पश्चिम जोन के 10 पदों में अकाउंट्स का 1, खादी के 3, सामान्य का 1, ऑडिट के 3, कानूनी का 1 और एडमिन का 1 पद है। उत्तर जोन के 10 पदों में अकाउंट्स के 2, लीगल के 5 और एचआर एवं एडमिन के 3 पद हैं। वहीं, पूर्व जोन के 10 पदों में खादी के 5, ग्रामोद्योग के 3 और ऑडिट के 2 पद शामिल हैं। यंग प्रोफेशनल के इन सभी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे केवीआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से पद से संबंधित क्षेत्र के अनुसार पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री, टेक्सटाइल इंजीनियरिंग/टेक्सटाइल टेक्नोलॉजी/फैशन टेक्नोलॉजी/टेक्सटाइल केमिस्ट्री/समकक्ष में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवार के पास एमएस वर्ड, एक्सेल और पावर प्वाइंट की अच्छी जानकारी एवं बातचीत और लिखने की क्षमता होनी चाहिए। आवेदकों की अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग, शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी योग्यता और अनुभव के आधार पर 25,000 से 30,000 रुपए के बीच और साथ में 2,500 से 3,000 रुपए का कन्वेंस (आने-जाने का खर्च) भी दिया जाएगा। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। वहीं, पर्सनल इंटरव्यू नवंबर में आयोजित होने की संभावना है। कैंडिडेट्स ध्यान दें कि केवीआईसी की ओर से यह नियुक्ति शुरू में केवल एक वर्ष के लिए कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर की जाएगी, जिसे कर्मचारियों के परफॉर्मेंस के आधार पर आगे 2 वर्ष के लिए और बढ़ाया जा सकता है।

PeptechTime|
सीएसबी भर्ती 2026: सेरीकल्चर असिस्टेंट के 16 पदों पर आवेदन शुरू, 30 अक्टूबर तक मौका

सीएसबी भर्ती 2026: सेरीकल्चर असिस्टेंट के 16 पदों पर आवेदन शुरू, 30 अक्टूबर तक मौका

दिसपुर। केंद्रीय रेशम बोर्ड (सीएसबी) में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, सीएसबी ने अनुबंध के आधार पर सेरीकल्चर असिस्टेंट (एसए) के कुल 16 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। सीएसबी की ओर से सेरीकल्चर असिस्टेंट के 16 पदों पर रिक्तियां सीएसबी-मेसो, गुवाहाटी यूनिट के लिए जारी की गई हैं, जिसमें संस्थान का नाम/यूनिट (तैनाती का स्थान) के आधार पर सीएसबी-मेसो, गुवाहाटी (असम) में 2; सीएसबी-पी3 यूनिट, पैलापूल, सिलचर (असम) में 1; सीएसबी-पी2-ईआरआई बीएसएफ, टोपाटोली, कामरूप (असम) में 1; सीएसबी-पी3 यूनिट, नारायणपुर, लखिमपुरा (असम) में 1; सीएसआर-एमआईआईजीए एसएसपीसी, कालियाबाड़ी, कामरूप (असम) में 1; सीएसबी-पी3 यूनिट, हाहिम, कामरूप (असम) में 1; सीएसबी-पी3 यूनिट, नोंगपोह, री भोई (मेघालय) में 1; सीएसबी-पी4 यूनिट, तुरा, वेस्ट गारो हिल्स (मेघालय) में 2; सीएसबी-पी3 यूनिट, रामपोरा, नॉर्थ गारो हिल्स (मेघालय) में 1; सीएसबी-पी3 यूनिट, मेंदीपाथर, नॉर्थ गारो हिल्स (मेघालय) में 1; सीएसबी-पी3 यूनिट, कोबुलोंग, मोकोकचुंग (नागालैंड) में 1; सीएसबी-एमटीयू, आइजोल (पूर्व में सीएसबी-आरईसी, आइजोल)-(मिजोरम) में 1; और सीएसबी-ईएसएसपीसी, होसुर (तमिलनाडु) में 2 पद शामिल हैं। सेरीकल्चर असिस्टेंट के इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 6 अक्टूबर से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक तय की गई है। जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सीएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सेरीकल्चर में तीन वर्ष की फुल-टाइम डिग्री या सेरीकल्चर में चार वर्ष की फुल-टाइम डिग्री या सेरीकल्चर में तीन वर्ष की फुल-टाइम डिग्री के साथ पीजी डिप्लोमा या एग्रीकल्चर साइंसेज/फॉरेस्ट्री में चार वर्ष की फुल-टाइम बैचलर डिग्री या बायोलॉजिकल साइंसेज (जूलॉजी या बॉटनी या बायोलॉजी)/बायोटेक्नोलॉजी में तीन वर्ष की फुल-टाइम डिग्री के साथ सेरीकल्चर में पीजी डिप्लोमा या बायोलॉजिकल साइंसेज (जूलॉजी या बॉटनी या बायोलॉजी)/बायोटेक्नोलॉजी में तीन वर्ष की फुल-टाइम बैचलर डिग्री के साथ सेरीकल्चर के काम में एक वर्ष का अनुभव होना चाहिए। वहीं, रेशम के कीड़े पालने और ग्रेनेज/सेरीकल्चर और संबंधित क्षेत्र (प्री-कोकून सेक्टर) में काम का अनुभव रखने वाले को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 6 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग और पर्सनल इंटरव्यू में उनके परफॉर्मेंस के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 21,000 रुपए प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे। उम्मीदवार ध्यान दें कि यह नियुक्ति पूरी तरह से अनुबंध के आधार पर है और शुरू में इसकी अवधि एक वर्ष से अधिक नहीं होगी।

PeptechTime|
एनआईटी-रायपुर भर्ती 2026: सुपरिटेंडेंट सहित 37 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी

एनआईटी-रायपुर भर्ती 2026: सुपरिटेंडेंट सहित 37 पदों पर आवेदन जारी, जानें योग्यता और सैलरी

रायपुर। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) में नौकरी हजारों-लाखों लोगों का सपना होता है। अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। एनआईटी-रायपुर ने गैर-फैकल्टी के विभिन्न 37 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है। एनआईटी-रायपुर की ओर से गैर-फैकल्टी पोस्ट के लिए जारी 37 रिक्तियों में सुपरिटेंडेंट के 4, टेक्निकल असिस्टेंट के 13, सीनियर असिस्टेंट का 1, सीनियर टेक्नीशियन का 1, टेक्नीशियन के 15 और ऑफिस अटेंडेंट के 3 पद शामिल हैं। वहीं, टेक्निकल असिस्टेंट, सीनियर टेक्नीशियन और टेक्नीशियन पोस्ट के लिए रिक्तियां विभिन्न विभागों के आधार पर जारी की गई है। टेक्निकल असिस्टेंट के 13 पद में एप्लाइड जियोलॉजी में 1, आर्किटेक्चर और प्लानिंग में 1, बायो टेक्नोलॉजी में 1, केमिकल इंजीनियरिंग में 1, केमिस्ट्री में 1, सिविल इंजीनियरिंग में 1, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में 4, टलर्जिकल और मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में 1 और फिजिक्स में 1 पद शामिल हैं। सीनियर टेक्नीशियन के 1 पद पर वैकेंसी केमिस्ट्री विभाग में निकली है। वहीं, टेक्नीशियन के 15 पदों में आर्किटेक्चर और प्लानिंग में 1, केमिकल इंजीनियरिंग में 1, केमिस्ट्री में 2, सिविल इंजीनियरिंग में 2, कंप्यूटर एप्लीकेशन में 1, कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग में 2, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में 3, मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 1, मेटलर्जिकल और मैटेरियल्स इंजीनियरिंग में 1 और माइनिंग इंजीनियरिंग में 1 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 अक्टूबर से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एनआईटी-रायपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर सकते हैं। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से सुपरिटेंडेंट के लिए किसी भी विषय में फर्स्ट क्लास बैचलर डिग्री या उसके बराबर की डिग्री; या किसी भी विषय में कम से कम 50 प्रतिशत मार्क्स या उसके बराबर ग्रेड के साथ मास्टर डिग्री और कंप्यूटर एप्लीकेशन जैसे- वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट की जानकारी होनी चाहिए। टेक्निकल असिस्टेंट के लिए संबंधित विभाग की जरूरतों के अनुसार, संबंधित विषय में फर्स्ट क्लास बैचलर डिग्री/मास्टर डिग्री/डिप्लोमा; सीनियर असिस्टेंट के लिए सीनियर सेकेंडरी के साथ कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग स्पीड और कंप्यूटर वर्ड प्रोसेसिंग और स्प्रेडशीट में दक्षता होनी चाहिए। सीनियर टेक्नीशियन के लिए प्रथम श्रेणी के साथ सीनियर सेकेंडरी साइंस स्ट्रीम में; टेक्नीशियन के लिए सीनियर सेकेंडरी के साथ संबंधित विभाग की जरूरतों के अनुसार, साइंस/आईटीआई/इंजीनियरिंग में डिप्लोमा; और ऑफिस अटेंडेंट के लिए सीनियर सेकेंडरी होना जरूरी है। आवेदकों की अधिकतम आयु पद के अनुसार 27 से 33 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ओबीसी-एनसीएल/ईडब्ल्यूएस के लिए 2,360 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी के लिए 1,770 रुपए तय किया गया है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, स्किल टेस्ट/टाइपिंग टेस्ट (जहां भी लागू हो), आदि के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पोस्ट के अनुसार पे-लेवल (7वें सीपीसी) 1 से 6 के बीच प्रति माह होगी।

PeptechTime|
आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में 10 जिला जज पदों पर नौकरी का मौका, 15 अक्बटूर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट में 10 जिला जज पदों पर नौकरी का मौका, 15 अक्बटूर तक करें आवेदन

अमरावती। हाईकोर्ट में नौकरी की इच्छा रखने वालों के लिए यह खास मौका है। आंध्र प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आंध्र प्रदेश स्टेट ज्यूडिशियल सर्विस में जिला जज (एंट्री लेवल) के 10 पदों पर श्रेणीवार सीधी भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं।आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से जिला जज (एंट्री लेवल) पोस्ट के लिए जारी 10 रिक्तियों में ओपन कैटेगरी/अनारक्षित (ओसी) के 2, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के 2, पिछड़े वर्ग (बीसी)-बी का 1, पिछड़े वर्ग (बीसी)-सी का 1, पिछड़े वर्ग (बीसी)-ई का 1, एससी ग्रुप-III का 1 और एसटी के 2 पद शामिल हैं। जिला जज (एंट्री लेवल) पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी करने की सलाह दी जाती है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से कानून में डिग्री और साथ ही वकील के तौर पर कम से कम 7 वर्ष की प्रैक्टिस या न्यायिक सेवा का अनुभव होना चाहिए। आवेदकों की न्यूनतम आयु 35 वर्ष और अधिकतम आयु 45 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो ओसी/बीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,500 रुपए और एससी/एसटी/बेंचमार्क दिव्यांगता वाले व्यक्ति के लिए 750 रुपए तय किया गया है। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा और मौखिक परीक्षा के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,44,840 से 1,94,660 रुपए के बीच प्रति माह होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'रजिस्ट्रार (भर्ती), आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय, अमरावती, नेलापाडु, गुंटूर जिला, पिन कोड - 522 239, आंध्र प्रदेश' पते पर डाक के माध्यम से तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें।

PeptechTime|
आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में 30 डिस्ट्रिक्ट जज के पदों पर आवेदन जारी, 15 अक्बटूर तक मौका

आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट में 30 डिस्ट्रिक्ट जज के पदों पर आवेदन जारी, 15 अक्बटूर तक मौका

अमरावती। कानून के क्षेत्र से जुड़े जो लोग उच्च न्यायालय में नौकरी करने की इच्छा रखते हैं, उनके लिए एक बेहतरीन मौका सामने आया है। दरअसल, आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट ने लिमिटेड डिपार्टमेंटल कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (एलडीसीई) के जरिए डिस्ट्रिक्ट जज के कुल 30 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट की ओर से डिस्ट्रिक्ट जज पोस्ट के लिए जारी 30 रिक्तियों में ओपन कैटेगरी/अनारक्षित (ओसी) के 23, एससी ग्रुप-I का 1, एससी ग्रुप-II के 2, एससी ग्रुप-III के 2 और एसटी के 2 पद शामिल हैं। जिला जज के कुल 30 पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि की शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है। डिस्ट्रिक्ट जज पोस्ट के लिए वे सिविल जज (सीनियर डिवीजन) पात्र होंगे, जिन्होंने 31 मार्च 2026 तक सिविल जज (सीनियर डिवीजन) के तौर पर कम से कम 3 वर्ष की क्वालिफाइंग सर्विस पूरी कर ली हो और जिनकी कुल सर्विस (सिविल जज - जूनियर डिवीजन और सिविल जज - सीनियर डिवीजन के तौर पर की गई सर्विस मिलाकर) 7 वर्ष की हो। वहीं, आवेदकों की अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन कंप्यूटर-आधारित स्क्रीनिंग टेस्ट, लिखित परीक्षा (पेपर-I: संविधान और सिविल कानून, पेपर-II: आपराधिक कानून, पेपर-III: अंग्रेजी अनुवाद और निबंध लेखन) और मौखिक परीक्षा (वाइवा-वोस) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 1,44,840 से 1,94,660 रुपए के बीच प्रति माह होगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले आंध्र प्रदेश हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पोस्ट के लिए दिए गए अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंटआउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर 'संबंधित प्रधान जिला न्यायाधीश के कार्यालय' में तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें।

PeptechTime|
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather

Latest News

गुजरात: डेंगू से सीआरपीएफ जवान की मौत, एकता दिवस परेड की तैयारियों में जुटे थे अमल बर्मन

गुजरात: डेंगू से सीआरपीएफ जवान की मौत, एकता दिवस परेड की तैयारियों में जुटे थे अमल बर्मन

25 साल के प्रशासनिक सफर पर दक्षिण कोरिया से आई बधाई, पीएम मोदी बोले- मिलकर बढ़ाएंगे शांति और समृद्धि का विजन

25 साल के प्रशासनिक सफर पर दक्षिण कोरिया से आई बधाई, पीएम मोदी बोले- मिलकर बढ़ाएंगे शांति और समृद्धि का विजन

रणजी ट्रॉफी: शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार की 17-सदस्यीय टीम घोषित

रणजी ट्रॉफी: शुरुआती दो मुकाबलों के लिए बिहार की 17-सदस्यीय टीम घोषित

दुर्गा पूजा में कैसे सजता है बंगाल? जानिए क्यों लाल-पाड़ वाली सफेद साड़ी है खास

दुर्गा पूजा में कैसे सजता है बंगाल? जानिए क्यों लाल-पाड़ वाली सफेद साड़ी है खास

भारत और इटली ने आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने में सहयोग बढ़ाने पर की बातचीत

भारत और इटली ने आतंकवाद और संगठित अपराध से निपटने में सहयोग बढ़ाने पर की बातचीत

कप्तानी ने मुझे सबसे आगे रहकर जिम्मेदारी लेना सिखाया: हरमनप्रीत कौर

कप्तानी ने मुझे सबसे आगे रहकर जिम्मेदारी लेना सिखाया: हरमनप्रीत कौर

भारत और कजाकिस्तान ने साझेदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया

भारत और कजाकिस्तान ने साझेदारी को मजबूत करने का संकल्प लिया

दिल्ली विधानसभा में युवाओं ने उठाए प्रदूषण, जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे

दिल्ली विधानसभा में युवाओं ने उठाए प्रदूषण, जल संरक्षण और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे

कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप में शौर्य भट्टाचार्य ने दो-शॉट की बढ़त बनाई

कपिल देव इनविटेशनल टूर चैंपियनशिप में शौर्य भट्टाचार्य ने दो-शॉट की बढ़त बनाई

आर्कटिक सर्कल असेंबली में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह

आर्कटिक सर्कल असेंबली में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करेंगे राज्य मंत्री कीर्ति वर्धन सिंह