Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालवोटर लिस्ट से नाम कटवाने के विवाद में थाने पहुंची कांग्रेस...!

वोटर लिस्ट से नाम कटवाने के विवाद में थाने पहुंची कांग्रेस...!

Post Media
News Logo
Peptech Time
3 फ़रवरी 2026, 09:00 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल, जीतेंद्र यादव| कार्यालय संवाददाता राजधानी की मतदाता सूची में गड़बड़ी और नाम कटवाने के आरोपों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल टीटी नगर थाने पहुंचा। पूर्व मंत्री पीसी शर्मा और जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने एसीपी को ज्ञापन सौंपकर भाजपा पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। कांग्रेस का आरोप है कि जानबूझकर 'फॉर्म-7' का दुरुपयोग कर अल्पसंख्यक, दलित और आदिवासियों के नाम मतदाता सूची से हटाए जा रहे हैं।


चिन्हित कर काटे जा रहे नाम: पीसी शर्मा

पूर्व मंत्री पीसी शर्मा ने पुलिस को बताया कि शहर में एक विशेष रणनीति के तहत कांग्रेस समर्थित मतदाताओं के नाम काटे जा रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा के पदाधिकारी गलत जानकारी देकर फॉर्म-7 (नाम हटाने का आवेदन) भर रहे हैं। प्रतिनिधिमंडल ने मांग की कि इस पूरी साजिश के पीछे मौजूद लोगों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया जाए।


पीड़ित बोले- 1984 से रह रहे, फिर भी काट दिया नाम

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ थाने पहुंचे पीड़ितों ने भी अपनी आपबीती सुनाई। पीड़ित कबीर ने बताया, "मैं 1984 से इसी क्षेत्र में रह रहा हूं। मैंने एसआईआर (SIR) फॉर्म भी भरा था, इसके बावजूद मेरा नाम काट दिया गया। हैरानी की बात यह है कि बीएलओ (BLO) मेरे पड़ोस में ही रहती हैं, फिर भी यह कार्रवाई की गई।" कबीर के साथ साहिल नामक युवक का भी नाम सूची से गायब मिला है।


एसीपी को सौंपा शिकायती आवेदन

कांग्रेस जिला अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है। चिन्हित समुदायों के नाम काटकर चुनाव को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है। कांग्रेस ने एसीपी को उन सभी नामों की सूची सौंपी है जिनके नाम बिना किसी ठोस आधार के काटे गए हैं।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)