Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालबीजेपी ऑफिस में मंत्रियों का ड्यूटी रोस्टर तैयार, फरवरी में तय दिनों पर सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं

बीजेपी ऑफिस में मंत्रियों का ड्यूटी रोस्टर तैयार, फरवरी में तय दिनों पर सुनेंगे कार्यकर्ताओं की समस्याएं

Post Media
News Logo
Peptech Time
30 जनवरी 2026, 08:45 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल। लगातार सत्ता में रहने के बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं को अपने कामों के लिए मंत्रियों और अधिकारियों के चक्कर लगाने पड़ते हैं। इसी स्थिति को बदलने के लिए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने बड़ा फैसला लिया है। अब पार्टी कार्यालय में ही कार्यकर्ताओं की समस्याओं का समाधान होगा। इसके लिए फरवरी महीने का मंत्रियों का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है।


नए निर्णय के तहत सोमवार से शुक्रवार तक रोज दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक एक मंत्री बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मौजूद रहेंगे। वे सीधे कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनेंगे और समाधान की पहल करेंगे। मंत्रियों के साथ संगठन से जुड़े मामलों के निराकरण के लिए एक प्रदेश पदाधिकारी की भी ड्यूटी लगाई गई है।


फरवरी में कब कौन मंत्री करेंगे ड्यूटी

2 फरवरी (सोमवार) को डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा, तकनीकी शिक्षा मंत्री गौतम टेटवाल और विधायक मनीषा सिंह मौजूद रहेंगे।


3 फरवरी (मंगलवार) को पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह और वन राज्यमंत्री दिलीप अहिरवार कार्यकर्ताओं से मिलेंगे।


4 फरवरी (बुधवार) को खेल एवं सहकारिता मंत्री विश्वास सारंग और पशुपालन मंत्री लखन पटेल ड्यूटी पर रहेंगे।


5 फरवरी (गुरुवार) को नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी उपस्थित रहेंगे।


6 फरवरी (शुक्रवार) को जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह और स्वास्थ्य राज्यमंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।


इसके बाद 9 फरवरी से 27 फरवरी तक अलग-अलग दिनों में डिप्टी सीएम, कैबिनेट मंत्री और राज्यमंत्री रोस्टर के अनुसार पार्टी कार्यालय में बैठेंगे। हर दिन एक या दो मंत्री के साथ संगठन के प्रदेश पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।


जिला स्तर पर भी लागू होगी व्यवस्था

सिर्फ प्रदेश कार्यालय ही नहीं, बल्कि जिला कार्यालयों में भी पदाधिकारियों के बैठने के दिन तय किए जा रहे हैं। जिला अध्यक्ष से लेकर अन्य जिला पदाधिकारी अब तय दिनों में कार्यालय में बैठकर आम लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।


बीजेपी संगठन का मानना है कि इस व्यवस्था से कार्यकर्ताओं को राहत मिलेगी, उनकी समस्याओं का समय पर समाधान होगा और पार्टी व सरकार के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सकेगा

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)