मद्य निषेध दिवस पर आधार फाउंडेशन में नशा मुक्ति का संकल्प

Advertisement
समाजसेवी संतोषी गजभिए ने दिलाई नशा मुक्त भारत की शपथ
छिंदवाड़ा, जीशान अंसारी। मद्य निषेध दिवस के अवसर पर सामाजिक संस्था आधार फाउंडेशन, पोआमा छिंदवाड़ा द्वारा नशा मुक्त भारत के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी श्रीमती संतोषी गजभिए मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
उन्होंने उपस्थित नागरिकों को नशे से दूर रहने और नशा मुक्त भारत के निर्माण की शपथ दिलाई। अपने संबोधन में श्रीमती गजभिए ने कहा कि नशा व्यक्ति के मानसिक संतुलन को नष्ट करता है और समाज में अपराध व हिंसा को बढ़ावा देता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहकर सकारात्मक जीवन अपनाने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सक्षम के जिला अध्यक्ष एवं आधार फाउंडेशन के संस्थापक इंजीनियर महेश किन्थ ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के साथ-साथ पूरे परिवार को आर्थिक और सामाजिक रूप से कमजोर बना देती है। मादक पदार्थों का सेवन केवल व्यक्ति के पतन का कारण नहीं बनता, बल्कि इससे जुड़े सभी लोगों के जीवन पर गहरा नकारात्मक प्रभाव पड़ता है।
आधार फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं संचालिका सरिता पांडे ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर दिव्यांग बालक-बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने नशा मुक्त भारत एवं सक्षम भारत का प्रभावी संदेश दिया।
कार्यक्रम में पार्किंसन डिजीज एवं डिसऑर्डर मूवमेंट सोसाइटी, मुंबई की सामाजिक कार्यकर्ता भूमेश्वरी धुवारे, आधार फाउंडेशन की उपाध्यक्ष बिंदु यादव, सचिव सुमित्रा पवार, कोषाध्यक्ष अर्पणा भारत, सदस्य मीना सरेयाम, संस्था का संपूर्ण स्टाफ तथा समाजसेवी सुनीता सूर्यवंशी, साक्षी चैबे, पवन चैबे, प्रवीण साहू, दीपिका साहू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
