Thursday, February 5, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसागरसमाज में समरसता व सशक्तिकरण बनाए रखना मानव अधिकार आयोग का प्रथम कर्तव्य

समाज में समरसता व सशक्तिकरण बनाए रखना मानव अधिकार आयोग का प्रथम कर्तव्य

Post Media
News Logo
Peptech Time
4 फ़रवरी 2026, 12:42 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सागर,जीशान खान। समाज में समरसता और सशक्तिकरण बनाए रखना मानव अधिकार आयोग का प्रथम कर्तव्य है। इसके लिए सभी जिलाधिकारी निरंतर कार्य करें तथा मानव अधिकारों के संरक्षण हेतु जिला व पुलिस प्रशासन आपसी समन्वय से काम करे। यह निर्देश मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष अवधेश प्रताप सिंह ने सागर में वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक के दौरान दिए।


बैठक में संभाग आयुक्त अनिल सुचारी, कलेक्टर संदीप जी.आर., पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती राजनंदनी शर्मा, नगर निगम उपायुक्त एस.एस. बघेल, एसडीएम अमन मिश्रा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।


आयोग अध्यक्ष श्री सिंह ने निर्देश दिए कि मानव अधिकारों से संबंधित सभी प्रकरणों का त्वरित निराकरण किया जाए तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत मॉनिटरिंग की जाए। संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस पेट्रोलिंग बढ़ाने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने राजस्व अभिलेखों के डिजिटलीकरण पर जोर देते हुए कहा कि इससे हितग्राहियों को समय-सीमा में राजस्व नकल उपलब्ध कराई जा सकेगी।


उन्होंने इंदौर की घटना की पुनरावृत्ति रोकने के लिए नगर निगम और जिला प्रशासन को सतर्क रहने के निर्देश दिए। साथ ही कुएं, हैंडपंप, पानी की टंकियों सहित सभी पेयजल स्रोतों की नियमित साफ-सफाई, लीकेज रोकने और जल-प्रदूषण से होने वाली बीमारियों पर नियंत्रण के लिए विशेष प्रयास करने को कहा।


श्री सिंह ने कहा कि मानव अधिकारों का संरक्षण आयोग का प्रमुख दायित्व है और यह अधिकार संविधान द्वारा गारंटी के रूप में प्रदत्त हैं। उन्होंने डॉग बाइट की घटनाओं को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और सभी अधिकारियों से सजग एवं सतर्क रहकर कार्य करने का आह्वान किया।


संभाग आयुक्त अनिल सुचारी ने संभाग की स्थिति पर विस्तृत जानकारी दी, जबकि कलेक्टर संदीप जी.आर. और पुलिस अधीक्षक विकास शाहवाल ने जिले की स्थिति से अवगत कराया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)