Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशकटनीमूर्तियां खंडित देख ग्रामीण हुए आक्रोशित

मूर्तियां खंडित देख ग्रामीण हुए आक्रोशित

Post Media
News Logo
Peptech Time
1 फ़रवरी 2026, 09:57 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

कटनी, प्रवीण तिवारी: मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम तेवरी में सिद्ध बाबा के स्थान पर स्थित मंदिर में माता पार्वती जी सहित प्राचीन मूर्तियों के खंडित होने की घटना ने ग्रामीणों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद (VHP) को अवगत कराया, जिसके बाद दोनों संगठनों के कार्यकर्ता और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सिद्ध बाबा स्थान पर एकत्र हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मंदिर परिसर में मुर्गों के पंख, दारू की खाली बोतलें और अन्य अवशेष बिखरे पाए गए। ग्रामीणों का आरोप है कि यह स्थान सिद्ध महाराज आश्रम की जमीन पर है, जहां नागनाथ समुदाय के लोग झोपड़ियां बनाकर रह रहे हैं। उनका मुख्य व्यवसाय कथित तौर पर दारू बनाना और बेचना बताया जा रहा है, जिसके चलते मंदिर परिसर में अशुद्धता फैली हुई है। सूचना मिलते ही नागनाथ समुदाय के अधिकांश सदस्य मौके से फरार हो गए और डेरे में केवल महिलाएं ही मिलीं।

ग्रामीणों और हिंदू संगठनों ने मांग की है कि इस स्थान को तत्काल खाली कराया जाए। चूंकि आज रविवार होने के कारण तहसील कार्यालय बंद था, इसलिए लिखित शिकायत कल तहसीलदार को सौंपी जाएगी। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि दो दिनों के अंदर झोपड़ियां (मढ़ैया) नहीं हटाई गईं, तो वे स्वयं कार्रवाई कर जगह खाली करवा लेंगे।

वर्तमान में मंदिर परिसर में रामायण पाठ का आयोजन शुरू कर दिया गया है और भंडारे की तैयारियां भी चल रही हैं। स्थानीय लोग इस घटना को धार्मिक भावनाओं पर गंभीर हमला बता रहे हैं और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस और प्रशासन ने अभी तक आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है, लेकिन स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)