नोएडा। प्रो रेसलिंग लीग (पीडब्ल्यूएल) सीईओ अखिल गुप्ता ने टूर्नामेंट के पांचवें सीजन के सफल समापन के बाद खुशी जताई। उन्होंने बताया कि हरियाणा थंडर्स की खिताब जीतने वाली कप्तान और जापान की मशहूर पहलवान युई सुसाकी ने अगले सीजन में भी खेलने की पुष्टि कर दी है।
युई सुसाकी दुनिया की शीर्ष महिला पहलवानों में शामिल हैं। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक 2020 में महिलाओं की 50 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता था। खास बात यह रही कि उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में एक भी अंक नहीं गंवाया। पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहली हार भारत की विनेश फोगाट के खिलाफ मिली थी, लेकिन इसके बाद रिपेचाज के जरिए उन्होंने कांस्य पदक अपने नाम किया। सुसाकी चार बार की विश्व चैंपियन भी हैं और उन्होंने पहला विश्व खिताब 2017 में जीता था।
चार बार की विश्व चैंपियन सुसाकी की कप्तानी में हरियाणा थंडर्स ने प्रो रेसलिंग लीग 2026 का खिताब जीता। रविवार को नोएडा इनडोर स्टेडियम में खेले गए रोमांचक फाइनल में हरियाणा थंडर्स ने दिल्ली दंगल वॉरियर्स को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की।
अगले सीजन में सुसाकी की वापसी की पुष्टि करते हुए अखिल गुप्ता ने इसे लीग के लिए बेहद अहम बताया। उन्होंने कहा कि हाल ही में उनकी मुलाकात युई सुसाकी से हुई थी और सुसाकी ने साफ कहा कि वह अगले साल जरूर आएंगी। उन्होंने कहा, “मैं एक महत्वपूर्ण बात शेयर करना चाहता हूं। मैं हाल ही में लीग और दुनिया की टॉप रेसलर सुसाकी से मिला। उन्होंने मुझे बताया कि वह अगले साल निश्चित रूप से आएंगी। हमें ठीक इसी तरह की प्रेरणा की ज़रूरत है। जब हमने पहली बार इस सपने के बारे में सोचा था, तो हमने कल्पना नहीं की थी कि यह इस स्तर तक पहुंचेगा।"
उन्होंने आगे कहा, "एक भी सीट खाली नहीं थी; स्टेडियम पूरी तरह से भरा हुआ था, और बाहर लोग टिकट मांग रहे थे। हमें इसी तरह का प्यार और समर्थन चाहिए था, और हम बहुत खुश हैं।”
कोचों की भूमिका पर बात करते हुए और विदेशी कोचों को लेकर चल रही चर्चाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए गुप्ता ने भारतीय कोचों की सराहना की। उन्होंने कहा कि भारतीय कोच पूरी तरह सक्षम हैं और उन्होंने शानदार काम किया है। टीवी पर बैठकर यह सब पूरी तरह समझ में नहीं आता, लेकिन मैदान पर जाकर देखने से साफ दिखता है कि हर कोच कितनी लगन और जोश के साथ टीम के साथ जुड़ा हुआ था।
अखिल गुप्ता ने यह भी बताया कि लीग को फ्रीस्टाइल कुश्ती से आगे बढ़ाने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्रीको-रोमन कुश्ती को शामिल करने पर चर्चा चल रही है। इस दौरान यूनाइटेड वर्ल्ड रेसलिंग के उपाध्यक्ष समेत कई प्रतिनिधि मौजूद थे, जिन्होंने इस सुझाव का समर्थन किया।
अखिल गुप्ता ने कहा, "हम रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के साथ मिलकर काम करेंगे, और कुश्ती की कोई भी ऐसी स्टाइल नहीं होगी जिसमें भारत का झंडा ऊंचा न लहराए। इसमें समय लगेगा, लेकिन यह जरूर होगा।"
--आईएएनएस
युई सुसाकी अगले साल भी खेलेंगी, हमें इसी तरह के मोटिवेशन की जरूरत है : पीडब्ल्यूएल सीईओ अखिल गुप्ता
00:00/04:13

PeptechTime
22 सितंबर 2026, 05:48 pm IST
PeptechTime22 सितंबर 2026, 05:48 pm IST
Latest News

शराब दुकान पर उपद्रवियों का तांडव:थाने से महज 600 मीटर दूर ठेके में घुसकर बोतलें फोड़ीं और कर्मचारियों को पीटा, बोलेरो भी क्षतिग्रस्त

तमिलनाडु में सांस की बीमारियों का प्रकोप बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों में मास्क पहनना किया अनिवार्य

पाकिस्तान: पीटीआई के लॉन्ग मार्च से डरी पंजाब सरकार, सार्वजनिक सभाओं पर लगाई रोक

सलमान खान से कमल हासन तक की आवाज बन एसपी बालासुब्रमण्यम ने बनाई अलग पहचान

MP में सार्वजनिक परिवहन क्रांति:CM डॉ. मोहन यादव 351 हाईटेक बसों को दिखाएंगे हरी झंडी, भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित प्रमुख शहरों में दौड़ेंगी आधुनिक बसें

डब्ल्यूपीएल 2027: ल्यूक विलियम्स मुंबई इंडियंस के हेड कोच होंगे

पुंछ ने बारामूला को 3-0 से हराकर जीती अंडर-14 हॉकी चैंपियनशिप

पड़ोसियों ने घर से निकाला, इसलिए टीवी तक पहुंच पाई, भारती सिंह ने सुनाया बचपन का किस्सा

एसोचैम ने व्यापार, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए टीआईपीएस प्लेटफॉर्म किया लॉन्च


