Sunday, February 15, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसीधीमहा​शिवरात्रि की पूजा कर घर लौट रहे पुजारी की निर्मम हत्या, सीधे जिले में तनाव का माहौल

महा​शिवरात्रि की पूजा कर घर लौट रहे पुजारी की निर्मम हत्या, सीधे जिले में तनाव का माहौल

Post Media
News Logo
Peptech Time
15 फ़रवरी 2026, 09:22 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

सीधी सीधी जिला के कुसमी क्षेत्र में रविवार सुबह दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। तहसील परिसर स्थित हनुमान मंदिर के पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी (75) की बका से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल है।


घटना का विवरण रविवार सुबह महाशिवरात्रि की पूजा संपन्न कर पुजारी इन्द्रभान द्विवेदी मोपेड से घर लौट रहे थे। सुबह करीब 8 बजे अचानक एक व्यक्ति ने चलती मोपेड पर हमला कर दिया, जिससे वे गिर पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी लाला केवट (55) ने पुजारी की छाती पर पैर रखकर बके से गर्दन काट दी और सीने व गले पर करीब आठ वार किए। खून से लथपथ हालत में तड़पते हुए पुजारी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।


आरोपी पकड़ा गया वारदात के तुरंत बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ जारी है। परिजनों की पीड़ा मृतक के भतीजे धीरेश द्विवेदी ने बताया कि चाचा रोजाना पूजा के लिए जाते थे और आमतौर पर सुबह 10 बजे तक लौट आते थे। महाशिवरात्रि के कारण वे जल्दी निकले थे। पूजा के बाद लौटते समय ही उन पर हमला किया गया।


स्थानीय लोगों के आरोप स्थानीय निवासी विष्णु शर्मा का कहना है कि आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। वह पहले भी कई घटनाओं में शामिल रहा और पूजा-पाठ करने वालों को परेशान करता था। स्थानीय वकील राजेंद्र तिवारी ने कहा कि पंडित जी की किसी से व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं थी। केवल ब्राह्मण होने के कारण उनके प्रति आरोपी में बैर था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी पहले तहसीलदार के घर जाकर गाली-गलौज और मारपीट कर चुका है।


पुलिस का बयान सीधी के एडिशनल एसपी अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में एक संदिग्ध को पकड़ा गया है और सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। क्षेत्र में आक्रोश इन्द्रभान द्विवेदी की हत्या से क्षेत्र में गहरा आक्रोश है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वे धार्मिक और सामाजिक रूप से सम्मानित व्यक्ति थे। पुलिस बल तैनात कर स्थिति पर नजर रखी जा रही है।


Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)