सोमनाथ। भगवान शिव के बारह ज्योतिर्लिंगों में पहले स्थान पर विराजमान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग में महाशिवरात्रि के दिन आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है।
भक्त सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए घंटों लाइन में खड़े होकर इंतजार कर रहे हैं और साथ ही बाबा के भजन भी गा रहे हैं। महिलाओं के बीच महाशिवरात्रि का अलग ही रंग देखने को मिल रहा है, जो परिसर में महादेव की शादी के बारात गीत गा रही हैं।
महाशिवरात्रि के अवसर पर एक श्रद्धालु ने कहा, "आज मैं महाशिवरात्रि के अवसर पर प्रार्थना करने सोमनाथ आई हूं और यहां की व्यवस्था शानदार है क्योंकि भीड़ होने के बाद भी आराम से दर्शन करने का मौका मिल रहा है। सुबह की मंगला आरती बहुत सुंदर थी और सब कुछ बहुत सुव्यवस्थित है। मेरा मानना है कि सबको एक बार दर्शन के लिए जरूर आना चाहिए।" पीएम मोदी की सराहना करते हुए महिला श्रद्धालु ने कहा, "मंदिर की साफ-सफाई और व्यवस्था को लेकर सरकार की तरफ से बहुत काम किया जा रहा है और प्रदेश में भी तेजी से विकास हो रहा है।"
वहीं गुजरात में मौजूद नागेश्वर ज्योतिर्लिंग में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं। प्रशासन का कहना है कि शाम तक मंदिर में भीड़ बढ़ सकती है और भीड़ को व्यवस्थित करने के लिए सारे इंतजाम भी कर लिए गए हैं। नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के गोस्वामी पुजारी गिरधर भारती ने आईएएनएस से कहा, "नागेश्वर बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और महाशिवरात्रि के लिए अच्छी व्यवस्था की गई है। मंदिर में मंगला आरती, रुद्राभिषेक, और जलाभिषेक किया जाएगा और भक्त भी विशेष पूजा करा सकते हैं। शाम के समय पुष्प शृंगार किया जाएगा और रात के समय 16 अलग-अलग चीजों से नागेश्वर महादेव का रुद्राभिषेक किया जाएगा।"
नागेश्वर ज्योतिर्लिंग के अलावा, महाशिवरात्रि के अवसर पर नव काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। काशी विश्वनाथ मंदिर में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक में शामिल होने की उम्मीद जताई है। मंदिर प्रशासन से जुड़े अधिकारी ने बताया कि 25 साल से मंदिर में महाशिवरात्रि के दिन विशेष पूजा का आयोजन होता है और यह मंदिर भगवान शिव को प्रिय मंदिर है क्योंकि मंदिर काशी विश्वनाथ की महिमा को देखकर स्थापित किया गया है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

पहला टेस्ट: अफगानिस्तान ने जिम्बाब्वे को दिया करारा जवाब, तीसरे दिन के खेल तक स्कोर- 402/7

राष्ट्रपति मुर्मु ने दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं, युवाओं से विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील

गोवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर कानून जरूरी : जगदीश मुखी

नेहरू परिवार ने देश के लिए कुर्बान की संपत्ति, भाजपा बताए अपना योगदान: अरविंद सावंत

आईएसएल: फोर्टेस, पेना और रोड्रिगिन्हो ने दागे गोल, एससी दिल्ली ने इंटर काशी को 3-0 से हराया

बंगाल में अब खुलकर सांस ले रहे लोग, अखिलेश को सबक सिखाएगी जनता: नितिन नवीन

खुशी ने जान्हवी कपूर को कहा 'बेस्ट सिस्टर', सपनों का जन्मदिन प्लान करने के लिए किया शुक्रिया

एम्स-मंगलगिरि में 28 सीनियर रेजिडेंट/सीनियर डेमोंस्ट्रेटर पदों पर आवेदन जारी, 21 नवंबर अंतिम तिथि

यूएई और दुनिया भर के नेताओं ने दीपावली की दीं शुभकामनाएं, रोशनी के त्योहार का उत्साह दुनिया भर में दिखा






