Wednesday, February 18, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालकमलनाथ बोले – जनता से विश्वासघात वाला बजट

कमलनाथ बोले – जनता से विश्वासघात वाला बजट

Post Media
News Logo
Piyush Awasthi
18 फ़रवरी 2026, 10:02 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने प्रदेश के बजट को जनता से विश्वासघात करार दिया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किए गए बजट में केवल बड़ी-बड़ी बातें की गई हैं, जबकि जनहित के मुद्दों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।


कमलनाथ ने आरोप लगाया कि नवंबर 2023 में हुए विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की जनता से जो प्रमुख वादे किए थे, वे ढाई साल बाद भी बजट भाषण में दिखाई नहीं दिए। उन्होंने कहा कि किसानों, नारी शक्ति, नौजवानों और अन्य वर्गों से किए गए चुनावी वादों को बजट में कोई स्थान नहीं मिला है।


उन्होंने विशेष रूप से चार प्रमुख घोषणाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल और गेहूं का 2700 रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा अब तक अधूरा है। इसके अलावा लाड़ली बहन योजना के अंतर्गत महिलाओं को प्रतिमाह 3 हजार रुपए देने तथा घरेलू गैस सिलेंडर 450 रुपए में उपलब्ध कराने की घोषणा भी पूरी नहीं की गई।


कमलनाथ ने कहा कि इन वादों को बजट में स्थान न देकर सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि वह जनविरोधी नीति पर चल रही है। उनके अनुसार यह बजट जनता की अपेक्षाओं पर खरा नहीं उतरा और प्रदेशवासियों को इससे भारी निराशा हुई है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)