Wednesday, February 18, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशग्वालियरमिनी मंत्रालय बना डबरा: दिग्गज नेताओं के साथ अ​भिनेता ने लिया बागेश्वर महाराज से आशीर्वाद

मिनी मंत्रालय बना डबरा: दिग्गज नेताओं के साथ अ​भिनेता ने लिया बागेश्वर महाराज से आशीर्वाद

Post Media
News Logo
Pankaj Yadav
18 फ़रवरी 2026, 12:53 pm IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

डबरा, रोहित पाठक। डबरा में आयोजित नवग्रह पीठ महोत्सव इन दिनों न केवल धार्मिक श्रद्धा, बल्कि दिग्गज राजनेताओं और फिल्मी सितारों के समागम का केंद्र बना हुआ है। बागेश्वर महाराज पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की हनुमान कथा के दूसरे दिन राजनीति और अभिनय जगत की बड़ी हस्तियों ने हाजिरी लगाई।


कथा के दौरान मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कद्दावर नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय विशेष रूप से पहुंचे। इन दिग्गजों ने आम श्रद्धालुओं के बीच बैठकर हनुमंत कथा का रसपान किया और भक्तिमय भजनों पर झूमते नजर आए।


धार्मिक आयोजन में राजनीति के साथ-साथ कला जगत की चमक भी देखने को मिली, जब प्रख्यात अभिनेता आशुतोष राणा कथा पंडाल पहुंचे। अपनी गंभीर अभिनय शैली के लिए मशहूर आशुतोष राणा भी महाराज श्री की कथा शैली और भजनों के आनंद में सराबोर दिखे।


इस मौके पर डिप्टी सीएम सहित सभी मंत्रियों और अभिनेता ने व्यासपीठ का पूजन कर बागेश्वर महाराज से भेंट की और उनका आशीर्वाद लिया। वीआईपी मेहमानों की मौजूदगी के चलते कथा स्थल पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे, वहीं अपने पसंदीदा नेताओं और अभिनेता को महाराज के दरबार में देखकर श्रद्धालुओं का उत्साह भी दोगुना हो गया।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)