भोपाल। सावन और रक्षाबंधन के त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पश्चिम मध्य रेलवे ने भोपाल और रीवा के बीच स्पेशल ट्रेनें चलाने का बड़ा फैसला लिया है। रक्षाबंधन पर बहनों और परिवारों की सुविधा के लिए अगस्त 2026 में दोनों दिशाओं में फेस्टीवल सुपरफास्ट स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इससे भोपाल-रीवा रूट के यात्रियों को कन्फर्म टिकट और आरामदायक सफर की सुविधा मिलेगी।
इन प्रमुख स्टेशनों पर रहेगा ठहराव
रेलवे प्रशासन के अनुसार ये फेस्टीवल स्पेशल ट्रेनें भोपाल और रीवा के बीच कई प्रमुख स्टेशनों पर रुकेंगी। इनमें संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा, मैहर और सतना स्टेशन शामिल हैं। इन स्टेशनों के आसपास के निवासियों को भी त्योहार के दौरान आवागमन का सीधा विकल्प मिलेगा।
भोपाल-रीवा स्पेशल ट्रेनों की पूरी समय सारणी
गाड़ी संख्या 02155 (भोपाल से रीवा): 25 अगस्त 2026 को रात 10:25 बजे भोपाल से रवाना होकर अगले दिन सुबह 07:20 बजे रीवा पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02156 (रीवा से भोपाल): 26 अगस्त 2026 को शाम 06:35 बजे रीवा से छूटकर अगले दिन सुबह 04:30 बजे भोपाल पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02189 (भोपाल से रीवा): 26 और 27 अगस्त 2026 को रात 10:25 बजे भोपाल से प्रस्थान करेगी और अगले दिन सुबह 07:20 बजे रीवा पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 02190 (रीवा से भोपाल): 27 अगस्त 2026 को दोपहर 12:30 बजे रीवा से चलेगी और उसी दिन रात 09:00 बजे भोपाल पहुंचेगी।
अतिरिक्त वन-वे स्पेशल ट्रेनें
गाड़ी संख्या 02154: 29 अगस्त को रीवा से शाम 06:35 बजे (अगले दिन सुबह 04:30 बजे भोपाल)।
गाड़ी संख्या 02180: 30 अगस्त को रीवा से शाम 06:35 बजे (अगले दिन सुबह 04:30 बजे भोपाल)।
गाड़ी संख्या 02179: 31 अगस्त को भोपाल से रात 10:25 बजे (अगले दिन सुबह 07:20 बजे रीवा)।
यात्रियों के लिए जरूरी दिशा-निर्देश
त्योहारी सीजन में टिकटों की भारी मांग को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों को समय रहते एडवांस बुकिंग कराने की सलाह दी है। साथ ही यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या एनटीईएस (NTES) ऐप पर ट्रेन की सही स्थिति और समय जांचने का सुझाव दिया गया है।




