Thursday, September 24, 2026

Logo

BREAKING NEWS|

इमेज स्टोरीज

एशियन गेम्स- महिला क्रिकेट टीम ने भारत को गोल्ड दिलाया

एशियन गेम्स- महिला क्रिकेट टीम ने भारत को गोल्ड दिलाया

उत्तर प्रदेश की खबरें

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक- पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, पहले की सरकारों में रद्द हो जाती थीं परीक्षाएं

नियुक्ति पत्र पाकर बोले चयनित शिक्षक- पारदर्शी प्रक्रिया से मिला रोजगार, पहले की सरकारों में रद्द हो जाती थीं परीक्षाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग से चयनित अभ्यर्थियों के चेहरे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों नियुक्ति-पत्र पाकर खिल उठे। पारदर्शी और त्वरित चयन प्रक्रिया के लिए उन्होंने योगी सरकार की खुलकर सराहना की। अभ्यर्थियों ने कहा कि निष्पक्ष प्रक्रिया के जरिए युवाओं को यह अवसर मिला है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री के प्रति आभार भी प्रकट किया। आंचल शुक्ला ने बताया कि उनकी नियुक्ति अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज टाउनहॉल वाराणसी में कला विषय, प्रवक्ता (पीजीटी) के पद पर हुई है। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति-पत्र मिलने पर उन्होंने खुशी जताते हुए कहा कि उनका बड़ा सपना पूरा हुआ है। योगी सरकार में महिलाओं को बिना भेदभाव रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी भी तेजी से बढ़ी है। योगी सरकार ने महिला सुरक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया है। इसी सुरक्षा के माहौल से महिलाओं की प्रदेश में भागीदारी बढ़ी है। ममता मौर्या ने बताया कि उनका चयन टीजीटी संस्कृत के पद पर हुआ है। वह 2005 में एमए करने के बाद से इसके लिए प्रयास कर रही थीं। पहले बार-बार परीक्षाएं रद्द हो जाती थीं या लंबे समय तक परिणाम नहीं आता था। आज योगी सरकार की पारदर्शी व्यवस्था का नतीजा है कि परीक्षा में सफल होने के साथ ही नियुक्ति-पत्र भी मिल गया। इतने लंबे इंतजार के बाद चयनित होने पर खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। इसके लिए वह योगी सरकार का आभार व्यक्त करना चाहती हैं। टीजीटी गणित के पद पर चयनित मऊ के शिवम बरनवाल ने नियुक्ति-पत्र मिलने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि योगी सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। बिना रिश्वतखोरी, पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से युवाओं को रोजगार के अवसर दिए जा रहे हैं। गोपाल प्रजापति ने बताया कि उनका चयन श्री वैष्णव हरिहर दास इंटर कॉलेज, आजमगढ़ में प्रवक्ता (पीजीटी) रसायन विज्ञान के पद पर हुआ है। योगी सरकार की त्वरित प्रक्रिया से उनका पूरा परिवार उत्साहित और खुश है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व की सरकारों में होने वाली अव्यवस्था को खत्म कर व्यवस्था को सुदृढ़ किया है। इससे प्रदेश के युवाओं को रोजगार के अवसर स्पष्ट और पारदर्शी तरीके से मिल रहे हैं। कुमारी ऊषा सिंह ने बताया कि उनका चयन पं. दीनदयाल इंटर कॉलेज, गोरखपुर में गृह विज्ञान सहायक अध्यापक (टीजीटी) के पद पर हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन से चयन प्रक्रिया निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सकी है। मुख्यमंत्री के हाथों नियुक्ति-पत्र पाकर वह और उनका पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। मुख्यमंत्री की अपेक्षानुसार वह अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगी। अमेठी के शिव प्रसाद मिश्रा ने बताया कि उनका चयन टीजीटी संस्कृत के पद पर हुआ है। उन्होंने योगी सरकार और उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की निष्पक्ष चयन प्रक्रिया की सराहना की। उन्होंने कहा कि चयन प्रक्रिया त्वरित गति से पूरी हुई, जिससे हजारों अभ्यर्थियों को सीधे लाभ मिला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिक्षकों से जिस ईमानदारी की अपेक्षा की है, उसे वह पूरी निष्ठा से पूरा करेंगे।

PeptechTime|
नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर निशाना, बोले- यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प भाजपा ही पूरा करेगी

नितिन नवीन का सपा-कांग्रेस पर निशाना, बोले- यूपी को उत्तम प्रदेश बनाने का संकल्प भाजपा ही पूरा करेगी

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों को धार देने में जुटी भाजपा ने पश्चिमी यूपी में संगठन को सक्रिय करने की कवायद तेज कर दी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को सहारनपुर और मेरठ में संगठनात्मक बैठकों में कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों का मंत्र देते हुए दावा किया कि भाजपा 2027 में लगातार तीसरी बार भारी बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत और उत्तर प्रदेश को ‘उत्तम प्रदेश’ बनाने का संकल्प भाजपा ही पूरा कर सकती है। सहारनपुर में सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक में नवीन ने विधानसभा क्षेत्रवार संगठन की स्थिति, बूथ स्तर की तैयारियों और पार्टी की गतिविधियों की समीक्षा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से हर गांव और हर घर तक पहुंचने तथा पात्र लोगों को डबल इंजन सरकार की योजनाओं से जोड़ने का आह्वान किया। नितिन नवीन ने कहा कि भाजपा के कार्यकर्ता 24 घंटे, सातों दिन काम करते हैं। न तो पार्टी के कार्यकर्ता और न ही नेता पार्ट-टाइम राजनेता हैं। उनका एकमात्र उद्देश्य जनता की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के उत्साह और संगठन की तैयारियों से उन्हें भरोसा है कि भाजपा 2027 में अपना ‘मिशन 2027’ सफलतापूर्वक हासिल करेगी। भाजपा अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में हुए बदलाव को लेकर विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि जो प्रदेश कभी माफिया के लिए बदनाम था, वह अब सेमीकंडक्टर, इंफ्रास्ट्रक्चर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में वैश्विक पहचान बना रहा है। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास, एक्सप्रेसवे और प्रगति के नए कीर्तिमानों के लिए जाना जाता है। यहां ब्रह्मोस जैसी मिसाइलों का निर्माण हो रहा है। उन्होंने इसे नए उत्तर प्रदेश की पहचान बताया। नवीन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश 2047 के विकसित भारत के संकल्प की ओर बढ़ रहा है, जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश विकास के साथ अपनी सांस्कृतिक विरासत को भी आगे बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि इस संकल्प को भाजपा ही पूरा कर सकती है, समाजवादी पार्टी या कांग्रेस नहीं। इससे पहले सहारनपुर पहुंचने पर मुजफ्फरनगर, देवबंद और सहारनपुर में कई स्थानों पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने शंख ध्वनि और पुष्पवर्षा के साथ नवीन का स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला सहारनपुर दौरा था। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संवाद करते हुए संगठन की गतिविधियों को और सक्रिय करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने के लिए समन्वय पर जोर दिया। नितिन नवीन ने सहारनपुर स्थित संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर में पूजा-अर्चना की और प्रदेश तथा देश के कल्याण की कामना की। उन्होंने कहा कि संत रविदास के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान और मुख्यधारा से जोड़ने का संकल्प डबल इंजन सरकार में पूरा किया जा रहा है। उन्होंने संत रविदास के समरसता और समानता के संदेश को आत्मसात करने का आह्वान किया। पूजा-अर्चना के बाद भाजपा अध्यक्ष ने रविदास मंदिर समिति के अध्यक्ष अजब सिंह के ओजपुरा स्थित आवास पर भोजन किया। पार्टी ने इसे ‘सबका साथ, सबका विकास’ और अंत्योदय के भाव से जोड़ते हुए जमीनी कार्यकर्ता और समाज के अंतिम व्यक्ति तक संगठन की पहुंच का संदेश बताया। संगठनात्मक बैठकों में नवीन ने कहा कि पार्टी आज जिस मुकाम पर पहुंची है, उसके पीछे पुराने कार्यकर्ताओं का 40-45 वर्षों का कठिन परिश्रम है। उन्होंने नेताओं और कार्यकर्ताओं से सादगी, सरलता और जनसंवाद पर विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा बताते हुए विधानसभा स्तर पर सांसदों, विधायकों और सक्रिय सदस्यों के साथ शक्ति केंद्रों पर ‘पॉकेट मीटिंग’ यानी जनता चौपाल आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं को हर गांव और हर घर तक पहुंचना है, आम लोगों की समस्याएं सुननी हैं और उन्हें सरकार की योजनाओं से जोड़ना है।

PeptechTime|
जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा

जीरो कमीशन पर चलेगी भारत टैक्सी, चालक को पांच लाख की सामाजिक सुरक्षा

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को 'भारत टैक्सी' और 'मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना' का शुभारंभ करते हुए टैक्सी चालकों और किसानों के लिए दो बड़े कदम उठाए। भारत टैक्सी से टैक्सी, टू व्हीलर और थ्री व्हीलर चालक रजिस्ट्रेशन के साथ जीरो कमीशन पर जुड़ सकेंगे। उन्हें पांच लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा भी मिलेगी। वहीं, मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के तहत एलडीबी से किसानों को मिलने वाले ऋण की ब्याज दर 11 से घटाकर छह प्रतिशत कर दी गई है। सीएम योगी ने कहा कि सहकारिता की कमान किन हाथों में है, उसी पर उसकी सफलता निर्भर करती है। अच्छा नेतृत्व सहकारिता को समृद्धि का माध्यम बनाता है, जबकि गलत नेतृत्व इसे अराजकता की ओर ले जा सकता है। आजादी के बाद पहली बार देश में अलग सहकारिता मंत्रालय बना और अब इसके परिणाम सामने आ रहे हैं। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि टैक्सी, टू व्हीलर और थ्री व्हीलर चालकों के बारे में पहले कोई नहीं सोचता था। अब वे रजिस्ट्रेशन के साथ जीरो कमीशन पर भारत टैक्सी का हिस्सा बनेंगे और पांच लाख रुपये की सामाजिक सुरक्षा पाएंगे। सामाजिक सुरक्षा मिलने से चालक निश्चिंत होकर जिम्मेदारी के साथ अपना काम कर सकेगा। भारत टैक्सी केवल यात्रियों को ढोने वाली टैक्सी नहीं है। यह पूरे भारत की टैक्सी है, जो भारत की गति को प्रगति में बदलने का काम करेगी। लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी और प्रयागराज में इसका संचालन शुरू किया गया है। लखनऊ एयरपोर्ट, लखनऊ मेट्रो और लखनऊ पुलिस समेत विभिन्न संस्थाओं के साथ एमओयू भी हुए हैं। उन्होंने प्रयागराज महाकुंभ 2025 का जिक्र करते हुए कहा कि वहां लाखों नौजवान रैपिडो के माध्यम से अपनी बाइक पर श्रद्धालुओं को सुरक्षित संगम तक पहुंचा रहे थे। संगम से रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट तक पहुंचाने में भी उनका योगदान रहा। इससे यातायात बाधित नहीं हुआ और लोगों को आसानी से आवागमन की सुविधा मिली। उन्होंने परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से ग्रामीण बस सेवा को भी भारत टैक्सी की तर्ज पर आगे बढ़ाने को कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मॉडल को आगे बढ़ाया गया तो लाखों नौजवानों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना का शुभारंभ करते हुए सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश सहकारी ग्राम्य विकास बैंक से किसानों को 11 प्रतिशत ब्याज पर ऋण मिलता था। इसे अब घटाकर छह प्रतिशत कर दिया गया है। खेती-बाड़ी और मशीनरी के लिए किसानों को पैसे की कमी न हो, इसके लिए दीर्घकालिक ऋण की व्यवस्था की गई है। आगामी कुछ वर्षों में पांच लाख लघु और सीमांत किसानों को इसका लाभ देने का लक्ष्य है। अन्नदाता किसान खुशहाल होगा तो भारत खुशहाल होगा। अन्नदाता किसान समृद्ध होगा तो भारत समृद्ध होगा। सहकारिता क्षेत्र जितना मजबूत होगा, देश भी उतना ही मजबूत होगा। सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश के 16 सहकारी बैंक निष्क्रिय हो चुके थे और उनके लाइसेंस जब्त हो गए थे। इनमें किसानों के हजारों करोड़ रुपये जमा थे। अब 16 में से 15 बैंक फिर मुनाफे में आ चुके हैं। एक अन्य बैंक को भी बेहतर करने पर काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि पैक्स को पहले 10 लाख रुपये तक ब्याज मुक्त कैश क्रेडिट की सुविधा दी गई थी, जिसे बढ़ाकर 15 लाख रुपये कर दिया गया है। सहकारिता से 54 लाख नए सदस्य जुड़े हैं। किसानों को समय पर खाद, कीटनाशक और दूसरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए डिजिटल व्यवस्था को भी मजबूत किया जा रहा है। कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बटन दबाकर मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि पोर्टल ऐप यूपीसीडीसी लॉन्च किया। उर्वरक के लिए मोबाइल ऐप और सहकारिता की सेवाओं को आसानी से उपलब्ध कराने के लिए कोऑपरेटिव डाटा सेंटर तथा मोबाइल ऐप की भी शुरुआत की गई। मुख्यमंत्री ने पांच सारथियों को भारत टैक्सी के शेयर प्रमाण पत्र और मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना के पांच लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र सौंपे।

PeptechTime|
इटावा पुलिस ने पंखिया गैंग के लीडर समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई जिलों में 86 केस दर्ज

इटावा पुलिस ने पंखिया गैंग के लीडर समेत 6 आरोपियों को किया गिरफ्तार, कई जिलों में 86 केस दर्ज

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस ने मंगलवार को इकदिल इलाके में मुठभेड़ के बाद पंखिया गैंग के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया, जिसमें गैंग का सरगना भी शामिल है। इनके पास से हथियार, गोला-बारूद, सोना, चांदी, नकदी, एक कार और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। इस गैंग पर कई जिलों में 86 गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं। इस मामले में एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इटावा पुलिस ने मंगलवार को अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। एसओजी, सर्विलांस और दावाने पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अंतरजनपदीय स्तर के 6 पंखिया गैंग के सदस्य पकड़े गए हैं। ये सभी बदायूं जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अपराधियों के कब्जे से पुलिस को 136 ग्राम सोना, 1 किलो 321 ग्राम चांदी के बिस्किट, 307 ग्राम चांदी के आभूषण, 32 हजार 250 रुपए नगद, 2 अवैध तमंचे, भारी मात्रा में कारतूस और थाना इकदिल क्षेत्र में 7 अगस्त को हुई घटना और थाना उसहैत क्षेत्र में चोरी की घटना में इस्तेमाल कार और 1 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि गिरफ्तार हुए आरोपियों का लंबा-चौड़ा आपराधिक इतिहास है। इनके विरुद्ध बदायूं, शाहजहांपुर, हरदोई, मुजफ्फरनगर, सीतापुर, लखनऊ, फिरोजाबाद, कुशीनगर, कन्नौज, फतेहगढ़, पीलीभीत और बरेली में चोरी, नकबजनी, लूट, डकैती, हत्या के प्रयास, गैंगेस्टर एक्ट और आम एक्ट के अंतर्गत कई अभियोग पंजीकृत हैं। इन लोगों ने 7 अगस्त 2026 को जो थाना इकदिल क्षेत्र में घर के अंदर चोरी की थी, उसमें सोने-चांदी के आभूषण और कैश की चोरी को स्वीकार किया है। इसके अतिरिक्त, इन्होंने उसहैत थाना क्षेत्र में जो एक गायत्री शक्ति पीठ से भी कुछ चोरी की थी, उसको भी स्वीकार किया है। उन्होंने कहा कि यह दोनों घटना बहुत ही चुनौतीपूर्ण थी। इसमें हमारी सर्विलांस और एसओजी की टीम ने मेहनत के बाद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें पूरी पुलिस टीम को 25 हजार रुपए का पुरस्कार दिया जाएगा।

PeptechTime|
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather

Latest News

यूएन में भारत ने उठाया पीओके में बिगड़ते हालात का मुद्दा, कहा- जून से हो रही नागरिकों की मौत, छात्रों की गिरफ्तारी

यूएन में भारत ने उठाया पीओके में बिगड़ते हालात का मुद्दा, कहा- जून से हो रही नागरिकों की मौत, छात्रों की गिरफ्तारी

प्रशांत द्वीप देशों के लिए भारत का मेगा प्लान: एफआईपीआईसी बैठक में जयशंकर ने गिनाए भारत के प्रोजेक्ट

प्रशांत द्वीप देशों के लिए भारत का मेगा प्लान: एफआईपीआईसी बैठक में जयशंकर ने गिनाए भारत के प्रोजेक्ट

एशियन गेम्स: चीन की महिला जिम्नास्टिक्स टीम ने लगातार 14वीं बार खिताब जीता

एशियन गेम्स: चीन की महिला जिम्नास्टिक्स टीम ने लगातार 14वीं बार खिताब जीता

असम ने 2031 तक 4,000 एमबीबीएस सीटों का लक्ष्य रखा है: मुख्यमंत्री सरमा

असम ने 2031 तक 4,000 एमबीबीएस सीटों का लक्ष्य रखा है: मुख्यमंत्री सरमा

गहरे दबाव के असर से ओडिशा में भारी बारिश जारी, कई जिलों के लिए रेड अलर्ट

गहरे दबाव के असर से ओडिशा में भारी बारिश जारी, कई जिलों के लिए रेड अलर्ट

आइसलैंड भारत को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानता है और कंधे से कंधा मिलाकर चलता है : राजदूत होस्कुल्डसन

आइसलैंड भारत को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानता है और कंधे से कंधा मिलाकर चलता है : राजदूत होस्कुल्डसन

ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया

ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया

वनडे सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद एक और झटका, आईसीसी ने श्रीलंकाई टीम पर लगाया जुर्माना

वनडे सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद एक और झटका, आईसीसी ने श्रीलंकाई टीम पर लगाया जुर्माना

दवाओं की कीमतों में करोड़ों का खेल, नामचीन अस्पताल भी भागीदार : जसवंत पटेल

दवाओं की कीमतों में करोड़ों का खेल, नामचीन अस्पताल भी भागीदार : जसवंत पटेल

डब्ल्यूपीजीटी 2026: विधात्री उर्स की शानदार वापसी, 13वें लेग में बढ़त हासिल की

डब्ल्यूपीजीटी 2026: विधात्री उर्स की शानदार वापसी, 13वें लेग में बढ़त हासिल की