सागर/देवरी, त्रिवेन्द्र जाट। ग्राम पंचायत बेलढ़ाना निवासी 26 वर्षीय युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात करीब 10:15 बजे सेमरा खेड़ी बायपास रोड से पटेल वार्ड बायपास होते हुए बेलढ़ाना जाने के दौरान हुआ।
जानकारी के अनुसार, प्रशांत पिता विजय सेन (26) मोटरसाइकिल से अपने घर जा रहा था। इसी दौरान माता हरसिद्धि मंदिर के सामने स्थित पुल पर उसकी मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसा इतना गंभीर था कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल और थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। हादसे की खबर मिलते ही बेलढ़ाना सहित आसपास के क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई।
पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर पुलिस घटनास्थल की जांच और अन्य तथ्यों की जानकारी जुटा रही है।













