नई दिल्ली। भारत और इजराइल अपने प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को दो चरणों में लागू करने पर विचार कर रहे हैं, ताकि दोनों देशों के व्यापारिक समुदाय को जल्द लाभ मिल सके। हम इसे दो चरणों में करने पर विचार कर रहे हैं। बातचीत शुरू होने पर इस बारे में फैसला लिया जाएगा।
केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री ने यहां एक खास बैठक में कहा कि दोनों मंत्री चाहते हैं कि पहला चरण जल्द पूरा हो जाए, ताकि व्यापारिक समुदाय को जल्द फायदा मिलना शुरू हो जाए। दोनों देश देखेंगे कि नवाचार और आरएंडडी किस तरह एक-दूसरे के देशों में ज्यादा निवेश ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि हम संयुक्त परियोजनाओं पर काम करेंगे, जहां हमें उनकी विशेषज्ञता का लाभ मिले और वे भारत जैसे बड़े बाजार का फायदा उठा सकें।
वाणिज्य मंत्री ने कहा कि यरुशलम में एक खास बैठक में अपने समकक्ष निर बरकत के साथ इजराइल में वाइब्रेंट इंडियन कम्युनिटी को एड्रेस करके खुशी हुई। उन्होंने अपने संबोधन में भारत और इजराइल के बीच मजबूत रिश्ते पर जोर दिया और बताया कि कैसे इजराइल में इंडियन कम्युनिटी और भारत में ज्यूइश कम्युनिटी लोगों के बीच रिश्तों को बढ़ाने में ज़रूरी रोल निभाते हैं। गोयल ने इंडियन डायस्पोरा से विकसित भारत के सफर में और मदद करने की अपील की, क्योंकि दोनों पक्ष इस पार्टनरशिप का पूरा पोटेंशियल हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं। वाणिज्य मंत्री द्विपक्षीय व्यापार और निवेश बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा करने इजराइल आए हैं। वह 60 सदस्यीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं। दोनों देशों ने संवेदनशील मुद्दों को अभी छूने से बचने का फैसला किया है।
भारत और इजराइल ने इस समझौते के लिए औपचारिक रूप से वार्ता शुरू करने के लिए गुरुवार को संदर्भ की शर्तों (टीओआर) पर हस्ताक्षर किए थे। इस टीओआर में माल के लिए बाजार पहुंच, शुल्क एवं गैर-शुल्क बाधाओं को दूर करना, निवेश सुगमीकरण, सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को सरल बनाना, नवाचार और तकनीकी हस्तांतरण में सहयोग बढ़ाना तथा सेवा व्यापार को बढ़ावा देने के नियमों में ढील देना शामिल है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर में अचानक सामने आए वाहन से बिगड़ा संतुलन, सड़क पर पलटी टैक्सी; चालक की दर्दनाक मौत

छतरपुर के खेत में मिला दो दिन से लापता युवक का शव: परिजनों ने जताई अनहोनी की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

योग क्लास में डायरेक्टर की पड़ी नजर, फिर ऐसे बदल गई अनुष्का शेट्टी की किस्मत

'तीसरी बार सरकार बनने पर भी बांटेंगे नियुक्ति पत्र', सीएम योगी बोले-जारी रहेगा नौकरी देने का सिलसिला

राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस : हर साल लाखों लोगों की मौत, इन सावधानियों से कम हो सकता है खतरा

लोकसभा स्पीकर ने आगा सैयद रूहुल्लाह मेहदी का इस्तीफा किया मंजूर, श्रीनगर सीट हुई खाली

गोकुल डेयरी विवाद के बीच राज ठाकरे ने भाजपा के 'लोकतंत्र बचाओ' मार्च पर सवाल उठाए

स्बर अपने 185वें स्थापना दिवस पर 12 नवंबर को आयोजित करेगा 'इन्वेस्टर डे', पेश करेगा नई 2027-29 रणनीति

इरफान अंसारी के बयान पर भाजपा का पलटवार, कैबिनेट से हटाने की मांग, कहा- देश के विरोध में बोल रही कांग्रेस





.webp)