Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशइंदौरनाबालिग की हत्या मामले में बड़ा खुलासा ....?

नाबालिग की हत्या मामले में बड़ा खुलासा ....?

Post Media
News Logo
Peptech Time
3 फ़रवरी 2026, 09:50 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

इंदौर। एमआईजी थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय नाबालिग बालक के अपहरण और हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के माता-पिता और ताऊ को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इन पर अपराध के बाद आरोपी की मदद करने, शव को छिपाने और सबूत मिटाने के गंभीर आरोप हैं।


पुलिस जांच में सामने आया है कि हत्या की वारदात के बाद मुख्य आरोपी रेहान के पिता अब्दुल शाकिर, मां शहज़ादी और ताऊ अब्दुल रहमान ने उसे बचाने की कोशिश की। आरोप है कि परिजनों ने पुलिस को गुमराह करने का भी प्रयास किया।


एमआईजी थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि हत्या के बाद किस स्तर तक साजिश रची गई और इसमें और कौन-कौन शामिल था।


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे हो सकते हैं। नाबालिग की निर्मम हत्या से क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)