पटना। मोकामा से निर्वाचित विधायक अनंत सिंह ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में विधायक पद की शपथ ग्रहण कर ली। शपथ लेने के बाद उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।
बाहुबली विधायक के रूप में चर्चित अनंत सिंह को पटना सिविल कोर्ट ने विधानसभा में शपथ लेने की अनुमति दी थी। इसके बाद मंगलवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच उन्हें विधानसभा लाया गया। विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही शुरू होने के बाद उन्होंने विधायक पद की शपथ ली। विधानसभा परिसर और आसपास सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। दुलारचंद यादव हत्याकांड में उन्हें अब तक जमानत नहीं मिली है।
कोर्ट ने शपथ समारोह के अलावा किसी भी अन्य गतिविधि में शामिल होने की अनुमति नहीं दी है। शपथ के बाद उन्हें वापस बेऊर जेल भेजा जाएगा। अनंत सिंह को जेल से विधानसभा तक लाने और वापस ले जाने के लिए कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। एस्कॉर्ट वाहन और क्विक रिस्पॉन्स टीम को तैनात किया गया था। विधानसभा परिसर के अंदर और बाहर अतिरिक्त पुलिस बल मौजूद रहा। उनके समर्थकों के किसी भी तरह के जमावड़े पर पूरी तरह रोक लगाई गई थी।
पिछले साल हुए बिहार विधानसभा चुनाव में अनंत सिंह मोकामा विधानसभा सीट से विधायक चुने गए हैं। जीत के बाद अनंत सिंह शपथ न ले पाने के कारण सदन से बाहर थे। मंगलवार को शपथ लेने के साथ ही उनकी विधायकी औपचारिक रूप से शुरू हो गई।
मीडिया से बातचीत में अनंत सिंह ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं होने के कारण शपथ लेने में देरी हुई। उन्होंने बताया कि अदालत की अनुमति मिलने के बाद ही वे विधानसभा पहुंचे हैं। अनंत सिंह ने न्यायालय पर पूरा भरोसा जताते हुए कहा कि जेल से बाहर आना उनके हाथ में नहीं है। उन्होंने कहा कि जब जज साहब चाहेंगे, तभी वे जेल से बाहर आएंगे। फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं।
अनंत सिंह ने विधानसभा पहुंचकर ली विधायक पद की शपथ, नीतीश के पैर छूकर...!
00:00/02:48

Saurabh Shukla
15 सितंबर 2026, 07:17 pm IST
Saurabh Shukla15 सितंबर 2026, 07:17 pm IST
Latest News

एसोचैम ने व्यापार, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए टीआईपीएस प्लेटफॉर्म किया लॉन्च

संघर्ष का अंत कूटनीति और संवाद से ही संभव : पूर्व राजनयिक फैबियन

हमें ब्रॉन्ज मेडल जीतने का जश्न मनाना चाहिए, यह व्यक्तिगत इवेंट्स से पहले जरूरी है: गुरु साई दत्त

ऊर्जा और अनाज को लेकर रूस-यूक्रेन के बीच सीमित युद्धविराम की संभावना तलाशने को अमेरिका तैयार : रुबियो

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग से भारत की झोली में आया एक और मेडल, परिनाज-अनंतजीत ने स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता ब्रॉन्ज

रियलिटी गेम शो में कंटेस्टेंट निशांत की बातें सुनकर अनिल कपूर को याद आईं कृष्णा कपूर, बताया सबसे अच्छी होस्ट

बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव से आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम और पोलाकी में भारी बारिश

टीम इंडिया ने 19 साल पहले रचा था इतिहास, पाकिस्तान को हराकर बनी थी विश्व चैंपियन

नेपाल: लैंड होते ही प्लेन का टायर निकला, बाल-बल बचे सभी यात्री



