Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशसिहेरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, करीब दर्जन भर व्यक्ति घायल

सिहेरा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट, करीब दर्जन भर व्यक्ति घायल

Post Media
News Logo
Peptech Time
3 फ़रवरी 2026, 06:27 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

बटियागढ़। बटियागढ़ थाना क्षेत्र के सिहेरा गांव में शुक्रवार को दो पक्षों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्षों के करीब दर्जन भर लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के आधा दर्जन से अधिक जबकि दूसरे पक्ष के तीन-चार लोग शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बटियागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।


घायल टेकसिंह लोधी ने आरोप लगाया कि चुनावी रंजिश के चलते सरपंच परिवार से जुड़े लोगों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों के आने-जाने के लिए एक ही रास्ता है, जिसको लेकर आए दिन विवाद होता रहता था। इसी विवाद ने उग्र रूप ले लिया और परिवार के साथ मारपीट की गई, जिसमें एक गर्भवती महिला को भी पीटा गया।


घटना की सूचना मिलते ही बटियागढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की शिकायतों के आधार पर काउंटर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।


संवाददाता: राजेन्द्र तिवारी

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)