दिसपुर। सैनिक स्कूल में नौकरी करने की इच्छा रखने वालों के लिए एक खास मौका सामने आया है। दरअसल, सैनिक स्कूल गोलपाड़ा, असम ने रेगुलर और कॉन्ट्रैक्चुअल खाली पदों को भरने के लिए एकेडमिक और एडमिनिस्ट्रेटिव के विभिन्न 13 पदों पर रिक्तियों की घोषणा एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके की है। सैनिक स्कूल की ओर से जारी 13 रिक्तियों में क्वार्टर मास्टर (रेगुलर) का 1, पीजीटी (फिजिक्स) (कॉन्ट्रैक्ट) का 1, टीजीटी (मैथमैटिक्स) (कॉन्ट्रैक्ट) का 1, टीजीटी (सोशल साइंस) (कॉन्ट्रैक्ट) का 1, बैंड मास्टर (कॉन्ट्रैक्ट) का 1, पीटीआई कम मैट्रन (महिला) (कॉन्ट्रैक्ट) का 1, मेस मैनेजर (कॉन्ट्रैक्ट) का 1, एलडीसी (कॉन्ट्रैक्ट) का 1, वार्ड बॉय (कॉन्ट्रैक्ट) के 2, ऑफिस सुपरिटेंडेंट (कॉन्ट्रैक्ट) का 1, सिस्टम एडमिनिस्ट्रेटर (आईटी हार्डवेयर और नेटवर्किंग) (कॉन्ट्रैक्ट) का 1 और घुड़सवारी इंस्ट्रक्टर (कॉन्ट्रैक्ट) का 1 पद शामिल हैं।

इन सभी पोस्ट के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर से जारी है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 12 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें सलाह दी जाती है कि वे तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।

आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्थान/विश्वविद्यालय से पद के अनुसार बीए/बीकॉम, एकीकृत स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम, चार वर्ष की इंटीग्रेटेड डिग्री, बीएड/एमएड, मास्टर डिग्री, मैट्रिकुलेशन या समकक्ष, कैटरिंग में डिप्लोमा/डिग्री, ग्रेजुएशन/बीएससी/बीसीए/बीई/बीटेक, आदि योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में पद के अनुसार निर्धारित तय वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी जरूरी है।

पोस्ट के अनुसार, आवेदकों की न्यूनतम आयु 18 से 21 वर्ष और अधिकतम आयु 50 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 12 नवंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।

योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की स्क्रीनिंग के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, कौशल परीक्षा/कक्षा प्रदर्शन और साक्षात्कार (जैसा लागू हो) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद के अनुसार 21,600 से 57,120 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।

आवेदन पत्र भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जो सामान्य श्रेणी के लिए 300 रुपए और एससी/एसटी/ओबीसी श्रेणियों के लिए 200 रुपए तय किया गया है।

आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सैनिक स्कूल गोलपाड़ा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'प्रिंसिपल, सैनिक स्कूल गोलपाड़ा, पोस्ट ऑफिस: राजापारा, जिला: गोलपाड़ा, असम - 783133' पते पर डाक या अन्य माध्यम से तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें।

कैंडिडेट्स ध्यान दें कि कॉन्ट्रैक्ट पदों की भर्ती 11 माह के लिए होगी, जिसे 3 वर्ष तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं, उम्मीदवारों को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए सैनिक स्कूल गोलपाड़ा की ओर से संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।