पटना । वामपंथी दलों की छात्र इकाइयों की ओर से बुलाए गए 'बिहार बंद' का शनिवार को राज्य के अलग-अलग हिस्सों में असर दिखाई दिया। समस्तीपुर और सीवान में प्रदर्शनकारियों ने सड़कें जाम कर दीं। इस दौरान, जुलूस निकाला गया और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। हालांकि, पटना से लेकर जहानाबाद तक पुलिस ने 'बिहार बंद' के मद्देनजर विशेष इंतजाम किए हैं।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर समस्तीपुर में शनिवार सुबह आइसा और आरवाईए के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर रास्तों को जाम किया। रास्तों पर टायर जलाते हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए।
आइसा से जुड़े एक कार्यकर्ता ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "सरकार ने छात्रों को लाठी से कुचलने का प्रयास किया है। इसके विरोध में समस्तीपुर और बिहार के अन्य जिलों में चक्का जाम किया जा रहा है। हमारी सभी से अपील है कि वे बिहार बंद को अपना समर्थन दें और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे को लेकर आवाज बुलंद करें।"
आइसा के जिला सचिव सुनील कुमार ने कहा कि जिस तरह छात्रों का दमन और उन पर मुकदमे हुए हैं, इसके विरोध में आज 'बिहार बंद' है। हमारी केंद्र सरकार से मांग है कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तत्काल इस्तीफा कराया जाए और छात्रों के खिलाफ दर्ज मुकदमों को खत्म किया जाए।
सिवान में भी वामपंथी दलों, विशेषकर 'माले' कार्यकर्ताओं ने बंद का समर्थन करते हुए प्रदर्शन किया। शहर के विभिन्न इलाकों में जुलूस निकाला गया और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। वहीं, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। खुद सिवान के पुलिस अधीक्षक पूरण कुमार झा ने मोर्चा संभाला और पुलिस बल के साथ लगातार शहर का जायजा लेते रहे।
शनिवार को 'बिहार बंद' को लेकर पटना में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई। पटना के इनकम टैक्स गोलंबर के पास बड़े पैमाने पर पैरामिलिट्री-फोर्सेस और पुलिस की तैनाती की गई।
इसके अलावा, जहानाबाद में भी प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। बड़ी संख्या में सड़कों पर पुलिसबल की तैनाती देखी गई। डीएम आवास और रेलवे पटरी समेत शहर के अलग-अलग हिस्सों में पुलिसकर्मियों ने मार्च किया।
'बिहार बंद' का कई जिलों में दिखा असर, समस्तीपुर-सीवान में सड़कें जाम, पटना समेत राज्यभर में सुरक्षा कड़ी
00:00/03:11

Saurabh Shukla
19 अगस्त 2026, 11:41 pm IST
Saurabh Shukla19 अगस्त 2026, 11:41 pm IST
Latest News

यूएन में भारत ने उठाया पीओके में बिगड़ते हालात का मुद्दा, कहा- जून से हो रही नागरिकों की मौत, छात्रों की गिरफ्तारी

प्रशांत द्वीप देशों के लिए भारत का मेगा प्लान: एफआईपीआईसी बैठक में जयशंकर ने गिनाए भारत के प्रोजेक्ट

एशियन गेम्स: चीन की महिला जिम्नास्टिक्स टीम ने लगातार 14वीं बार खिताब जीता

असम ने 2031 तक 4,000 एमबीबीएस सीटों का लक्ष्य रखा है: मुख्यमंत्री सरमा

गहरे दबाव के असर से ओडिशा में भारी बारिश जारी, कई जिलों के लिए रेड अलर्ट

आइसलैंड भारत को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानता है और कंधे से कंधा मिलाकर चलता है : राजदूत होस्कुल्डसन

ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया

वनडे सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद एक और झटका, आईसीसी ने श्रीलंकाई टीम पर लगाया जुर्माना

दवाओं की कीमतों में करोड़ों का खेल, नामचीन अस्पताल भी भागीदार : जसवंत पटेल



