Tuesday, February 3, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशछिंदवाड़ासीएमएचओ कार्यालय में लोकायुक्त का छापा, ₹50 हजार रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

सीएमएचओ कार्यालय में लोकायुक्त का छापा, ₹50 हजार रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार

Post Media
News Logo
Peptech Time
2 फ़रवरी 2026, 10:44 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

छिंदवाड़ा। छिंदवाड़ा से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। शहर के सीएमएचओ कार्यालय में लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। लोकायुक्त ने ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए एक कंप्यूटर ऑपरेटर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।


लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने स्वास्थ्य विभाग के सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र यदुवंशी को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। यह कार्रवाई स्वास्थ्य विभाग में पदस्थ एक नर्सिंग स्टाफ की शिकायत पर की गई।


शिकायतकर्ता ने लोकायुक्त को बताया था कि उसने रोहनाकला ग्राम से छिंदवाड़ा स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था। इस संबंध में उसने कलेक्टर की जनसुनवाई में भी शिकायत दर्ज कराई थी।


आरोप है कि स्थानांतरण कराने के एवज में सीएमएचओ कार्यालय में पदस्थ कंप्यूटर ऑपरेटर जितेंद्र यदुवंशी द्वारा लगातार रिश्वत की मांग की जा रही थी। परेशान होकर आवेदिका ने लोकायुक्त जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई।


शिकायत का सत्यापन होने के बाद लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर आज आरोपी को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई के बाद सीएमएचओ कार्यालय में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


लोकायुक्त द्वारा आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई से स्वास्थ्य विभाग सहित पूरे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया है।

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)