संभाजीनगर। महाराष्ट्र की पर्यावरण मंत्री और भाजपा नेता पंकजा मुंडे के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई है। उड़ान से पहले ही हेलीकॉप्टर में खराबी का पता चलने से एक बड़ा हादसा टल गया है। पंकजा मुंडे मंगलवार को जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए लातूर जा रही थीं।
जानकारी सामने आई कि संभाजीनगर से लातूर के लिए पंकजा हेलीकॉप्टर से जाने वाली थीं। छत्रपति संभाजीनगर से लातूर के लिए उड़ान भरने से पहले ही पायलट को यह खराबी दिखी। इसके बाद उन्हें जिला परिषद चुनाव प्रचार के लिए संभाजीनगर से लातूर तक की अपनी तय हेलीकॉप्टर यात्रा कैंसिल करनी पड़ी।
इस अचानक खराबी के कारण पंकजा मुंडे की लातूर में होने वाली सभाओं का समय भी बदल दिया गया है। हालांकि, इस हेलीकॉप्टर के साथ असल में क्या हुआ है, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
जिला परिषद चुनाव के लिए पंकजा मुंडे लगातार प्रचार कर रही हैं। सोमवार को उन्होंने छत्रपति संभाजीनगर के बजाजनगर में भाजपा प्रत्याशियों के लिए वोट मांगे। उन्होंने बजाजनगर जिला परिषद ग्रुप नंबर 50 और 51, जबकि ग्रुप नंबर 49, दौलताबाद जिला परिषद ग्रुप के मतदाता से पब्लिक मीटिंग में बातचीत की।
ज्ञात हो कि एक हफ्ते पहले 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। इस हादसे में उनका निधन हो गया। अन्य 4 लोग भी विमान दुर्घटना में मारे गए थे। वे जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए प्रचार करने बारामती आ रहे थे, तभी उनका प्लेन क्रैश हो गया। प्लेन रनवे पर लैंड करते समय क्रैश हुआ। 29 जनवरी को अजित पवार के पार्थिव शरीर का बारामती के विद्या प्रतिष्ठान ग्राउंड में अंतिम संस्कार किया गया। अजित पवार को आखिरी विदाई देने के लिए बारामती में भारी भीड़ जमा हुई।
अजित पवार के निधन के बाद पत्नी सुनेत्रा पवार को उनकी जगह उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
महाराष्ट्र: कैबिनेट मंत्री पंकजा मुंडे के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आई
00:00/02:46

Saurabh Shukla
16 सितंबर 2026, 08:15 am IST
Saurabh Shukla16 सितंबर 2026, 08:15 am IST
Latest News

एसोचैम ने व्यापार, निवेश और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए टीआईपीएस प्लेटफॉर्म किया लॉन्च

संघर्ष का अंत कूटनीति और संवाद से ही संभव : पूर्व राजनयिक फैबियन

हमें ब्रॉन्ज मेडल जीतने का जश्न मनाना चाहिए, यह व्यक्तिगत इवेंट्स से पहले जरूरी है: गुरु साई दत्त

ऊर्जा और अनाज को लेकर रूस-यूक्रेन के बीच सीमित युद्धविराम की संभावना तलाशने को अमेरिका तैयार : रुबियो

एशियन गेम्स 2026: शूटिंग से भारत की झोली में आया एक और मेडल, परिनाज-अनंतजीत ने स्कीट मिक्स्ड टीम इवेंट में जीता ब्रॉन्ज

रियलिटी गेम शो में कंटेस्टेंट निशांत की बातें सुनकर अनिल कपूर को याद आईं कृष्णा कपूर, बताया सबसे अच्छी होस्ट

बंगाल की खाड़ी में गहरे दबाव से आंध्र प्रदेश के कलिंगपट्टनम और पोलाकी में भारी बारिश

टीम इंडिया ने 19 साल पहले रचा था इतिहास, पाकिस्तान को हराकर बनी थी विश्व चैंपियन

नेपाल: लैंड होते ही प्लेन का टायर निकला, बाल-बल बचे सभी यात्री



