छतरपुर । वन मंडल अधिकारी ऋषि मिश्र के निर्देशन और वन परिक्षेत्र अधिकारी अंबुज नयन पांडे के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र छतरपुर स्टाफ द्वारा सर्किल पड़रिया के परिक्षेत्र सहायक सुमित गुप्ता के हमराह बीट रामपुर के कक्ष क्रमांक पी -564 में फूटाताल नामक स्थान से एक आयशर ट्रैक्टर बिना नंबर का अवैध मिट्टी उत्खनन कर परिवहन करता हुआ मिला जिसे रोककर पूछताछ करने पर ट्रैक्टर चालक रामबाबू तनय खरगा जाटव ने मौके पर मिट्टी से संबंधित कोई भी दस्तावेज न होना बताया और बताया कि मिट्टी से फिल्टर कर रेत बनाने का कार्य करते हैं । मौके पर ट्रैक्टर को मय मिट्टी भरी ट्रॉली के जप्त कर वन अपराध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया । कार्यवाही में वन परिक्षेत्र अधिकारी छतरपुर अंबुज नयन पांडे,परिक्षेत्र सहायक पड़रिया सुमित गुप्ता,बीट प्रभारी रामपुर राजकुमार प्रजापति,परिक्षेत्र सहायक छतरपुर रोशन तिवारी,गजेंद्र तिवारी वनरक्षक,लक्ष्मी नारायण सेन वनरक्षक,जगदीश रैकवार वनरक्षक,जगपाल सिंह वनरक्षक,पवन कुमार शर्मा वनरक्षक ,रवि गुप्ता वनरक्षक,प्रकाश नारायण पांडे वनरक्षक एवं राकेश कुशवाहा शासकीय वाहन चालक शामिल रहे।