ग्रेटर नोएडा। स्क्रैप कारोबार की आड़ में संगठित अपराध, अवैध वसूली और जमीन कब्जाने जैसे गंभीर आरोपों का सामना कर रहे कुख्यात स्क्रैप माफिया रविंद्र सिंह उर्फ रवि काना ने गिरफ्तारी से बचने के लिए अदालत में अंतरिम जमानत याचिका दायर की है। इस याचिका पर सूरजपुर स्थित गौतमबुद्ध नगर की मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोर्ट में 11 फरवरी को सुनवाई होगी। आरोपी के वकील ललित मोहन गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है।
पुलिस के अनुसार, रवि काना को बीते 29 जनवरी को बांदा जिला कारागार से जमानत पर रिहा किया गया था। हालांकि, रिहाई के समय उसके खिलाफ गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-63 थाने में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की तीन धाराओं के तहत मामला दर्ज था। अदालत ने भी वारंट जारी किए, लेकिन उसके बावजूद रिहाई हुई। इस मामले को अदालत ने गंभीरता से लिया है और बांदा जेल प्रशासन से जवाब मांगा है।
बताया जा रहा है कि रवि काना पहले से ही कई आपराधिक मामलों में जिला कारागार में बंद था। उसके खिलाफ स्क्रैप कारोबार के जरिए अवैध वसूली, जमीनों पर कब्जा, लोगों को धमकाने, मारपीट करने और संगठित गिरोह के माध्यम से अपराध करने के कई गंभीर आरोप दर्ज हैं।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, वह लंबे समय से कानून व्यवस्था के लिए चुनौती बना हुआ है। रिहाई के बाद से रवि काना फरार बताया जा रहा है। नोएडा पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही है। पुलिस की कई टीमें गठित कर उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
11 फरवरी को मामले में सुनवाई होनी है। फिलहाल, रवि काना की तलाश जारी है और पुलिस का दावा है कि कानून से बचना आरोपी के लिए आसान नहीं होगा।
स्क्रैप माफिया रवि काना ने मांगी अंतरिम जमानत, 11 फरवरी को होगी सुनवाई
00:00/02:37

Piyush Awasthi
11 सितंबर 2026, 10:49 pm IST
Piyush Awasthi11 सितंबर 2026, 10:49 pm IST
Latest News

यूएन में भारत ने उठाया पीओके में बिगड़ते हालात का मुद्दा, कहा- जून से हो रही नागरिकों की मौत, छात्रों की गिरफ्तारी

प्रशांत द्वीप देशों के लिए भारत का मेगा प्लान: एफआईपीआईसी बैठक में जयशंकर ने गिनाए भारत के प्रोजेक्ट

एशियन गेम्स: चीन की महिला जिम्नास्टिक्स टीम ने लगातार 14वीं बार खिताब जीता

असम ने 2031 तक 4,000 एमबीबीएस सीटों का लक्ष्य रखा है: मुख्यमंत्री सरमा

गहरे दबाव के असर से ओडिशा में भारी बारिश जारी, कई जिलों के लिए रेड अलर्ट

आइसलैंड भारत को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानता है और कंधे से कंधा मिलाकर चलता है : राजदूत होस्कुल्डसन

ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया

वनडे सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद एक और झटका, आईसीसी ने श्रीलंकाई टीम पर लगाया जुर्माना

दवाओं की कीमतों में करोड़ों का खेल, नामचीन अस्पताल भी भागीदार : जसवंत पटेल



