छतरपुर। शहर के कड़ा की बरिया स्थित वार्ड नंबर 29 में दुर्गा पंडाल के पास खुलेआम गोली चलने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। धार्मिक आयोजन के दौरान अचानक हुई इस फायरिंग से मौके पर भगदड़ मच गई और पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया।

नवरात्रि पर्व के दौरान आस्था के केंद्र बने पंडाल के समीप हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय रहवासियों में घटना को लेकर गहरा आक्रोश और भय व्याप्त है। नागरिकों ने पुलिस प्रशासन से मामले की सूक्ष्मता व गंभीरता से जांच करने तथा खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले आरोपियों की शीघ्र पहचान कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लग सके।