अलवर। राजस्थान के अलवर में रविवार को 'टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन 2026' का आयोजन किया गया। इस आयोजन में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, राज्य की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी और अभिनेता भूपेंद्र हुड्डा शामिल हुए। भूपेंद्र सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम समाज की एकता और भाईचारे के लिए है।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "मैंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'फिट इंडिया' विजन को साकार करते हुए 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन' को फ्लैग ऑफ किया। मैराथन में देश-विदेश के धावकों का जोश यह दर्शाता है कि आज राजस्थान 'स्वस्थ शरीर, सशक्त भारत' के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी आयोजनकर्ता एवं प्रतिभागियों को हार्दिक शुभकामनाएं।"
केंद्रीय मंत्री और अलवर से सांसद भूपेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत में कहा, "यह इवेंट समाज की एकता और भाईचारे के लिए है। यहां कोई भेदभाव या जातिगत अंतर नहीं है। लोग इसे एक उत्सव की तरह मना रहे हैं। यह अलवर के लिए है, अलवर की सामाजिक एकता के लिए है। यह फिट रहने, पर्यावरण को बचाने और यहां की स्वच्छता का संदेश है। यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आए खिलाड़ियों को धन्यवाद देता हूं।
अपने संसदीय क्षेत्र को लेकर उन्होंने यह भी कहा कि मेरा एकमात्र लक्ष्य अलवर के लोगों की सेवा करना है, जब तक उनका आशीर्वाद मेरे साथ है।
उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि जैसा कि मैंने हमेशा माना है, हर इवेंट को किसी मकसद और मतलब के साथ मनाया जाना चाहिए। पर्यावरण, समुदाय या लोगों की खुशी और फिटनेस के लिए हर कोशिश जरूरी है।
उन्हंने कहा कि मैराथन में अंतरराष्ट्रीय एथलीट्स ने भी हिस्सा लिया है। ऐसे आयोजन पूरे राज्य में अलग-अलग जगहों पर भी होना चाहिए। उम्मीद है कि 'अलवर टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन 2026' का भविष्य में और बड़े स्तर पर आयोजन होंगे।
अलवर में 'टाइगर इंटरनेशनल हाफ मैराथन 2026' का आयोजन, सीएम भजनलाल और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव शामिल हुए
00:00/02:46

Saurabh Shukla
4 सितंबर 2026, 09:18 pm IST
Saurabh Shukla4 सितंबर 2026, 09:18 pm IST
Latest News

यूएन में भारत ने उठाया पीओके में बिगड़ते हालात का मुद्दा, कहा- जून से हो रही नागरिकों की मौत, छात्रों की गिरफ्तारी

प्रशांत द्वीप देशों के लिए भारत का मेगा प्लान: एफआईपीआईसी बैठक में जयशंकर ने गिनाए भारत के प्रोजेक्ट

एशियन गेम्स: चीन की महिला जिम्नास्टिक्स टीम ने लगातार 14वीं बार खिताब जीता

असम ने 2031 तक 4,000 एमबीबीएस सीटों का लक्ष्य रखा है: मुख्यमंत्री सरमा

गहरे दबाव के असर से ओडिशा में भारी बारिश जारी, कई जिलों के लिए रेड अलर्ट

आइसलैंड भारत को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानता है और कंधे से कंधा मिलाकर चलता है : राजदूत होस्कुल्डसन

ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया

वनडे सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद एक और झटका, आईसीसी ने श्रीलंकाई टीम पर लगाया जुर्माना

दवाओं की कीमतों में करोड़ों का खेल, नामचीन अस्पताल भी भागीदार : जसवंत पटेल



