छतरपुर, पंकज यादव। महात्मा गांधी की जयंती के पावन अवसर पर वैश्य महासम्मेलन जिला इकाई छतरपुर द्वारा एक भव्य एवं गरिमामय 'वैश्य चेतना रैली' का सफल आयोजन बस स्टैंड पर फल वितरण करते हुए किया गया। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल, प्रदेश महामंत्री गोविंद दास असाटी के आह्वान पर आयोजित इस चेतना रैली का नेतृत्व जिला प्रभारी आनंद अग्रवाल, जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता, कार्यकारी जिलाध्यक्ष गिरजा पाटकर, युवा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता नगर अध्यक्ष युवा कृष्णा गुप्ता, नगर अध्यक्ष प्रकाश जैन नगर महिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना नीरज कटहल ने संयुक्त रूप से किया।
शहर की प्रमुख सड़कों से गुजरी चेतना रैली, जगह-जगह हुआ पुष्पवर्षा से स्वागत
कार्यकारी अध्यक्ष गिरजा पाटकर ने जानकारी देते हुए बताया कि रैली का शुभारंभ बस स्टैंड क्रमांक 2 से हुआ। यह रैली मऊ दरवाजा, हटवारा, चौक बाजार, महल रोड और छत्रसाल चौराहा जैसे शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई गांधी आश्रम पहुंची, जहां रैली का औपचारिक समापन गांधी आश्रम में बच्चों को फल वितरण करके किया गया। रैली के पूरे मार्ग के दौरान नगरवासियों एवं व्यापारियों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर रैली का आत्मीय स्वागत किया।
बापू को किया नमन, लिया स्वच्छता का संकल्प
गांधी आश्रम पहुंचने पर रैली में शामिल सभी वैश्य बंधुओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। उपस्थित जनसमूह ने बापू द्वारा दिए गए स्वच्छता के संदेश को आत्मसात करने और उसे दैनिक जीवन में उतारने की प्रतिज्ञा ली।
373 घटकों को एकजुट करने और शोषण के खिलाफ आवाज उठाने का आह्वान
इस चेतना रैली का मुख्य उद्देश्य समाज में स्वच्छता का संदेश प्रसारित करने के साथ-साथ वैश्य महासम्मेलन के अंतर्गत आने वाले सभी 373 घटकों (उप-जातियों) को एक मंच पर लाना था। रैली के माध्यम से वैश्य समाज पर हो रहे शोषण को रोकने, उनके अधिकारों की रक्षा करने और संपूर्ण वैश्य समुदाय को अटूट एकता के सूत्र में बांधने का दृढ़ संकल्प लिया गया।
सैकड़ों पदाधिकारियों एवं समाजसेवियों की रही गरिमामय मौजूदगी
रैली के सफल समापन पर जिलाध्यक्ष संतोष गुप्ता ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए उपस्थित सभी जनसमूह एवं अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर वैश्य महासम्मेलन के वरिष्ठ पदाधिकारी श्री हरि प्रकाश जी अग्रवाल विमल जैन, सुमति प्रकाश जैन, आलोक टिकरिया पंकज पहारिया गिरजा पाटकर, धर्मेन्द्र गुप्ता महिला नगर अध्यक्ष श्रीमती अर्चना कठैल अर्चना कठैल,अंजना बरसैया, वंदना टिकरिया,प्रशंसा टिकरिया,प्रिया जैन,ज्योति जैन ,पूजा जैन ,ज्योति टिकरिया,चंदा चौरसिया,प्रीति अग्रवाल,मोहिनी जैन राजीव रुसिया, नीरज कठेल जीवन नायक जी द्वारका असाटी, कुंज बिहारी सोनी, संजय असाटी जीतेंद्र पटवा, नरेश अग्रवाल,रिंकू असाटी पूरन लाल गुप्ता सहित सैकड़ों की संख्या में वैश्य बंधु, युवा साथी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।













