नई दिल्ली। महिला प्रीमियर लीग 2026 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने जीत लिया। फाइनल मुकाबले में आरसीबी ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराया। इस जीत की नींव स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल की रिकॉर्डतोड़ बल्लेबाजी ने रखी। खासकर मंधाना पूरे टूर्नामेंट में छाई रहीं और उन्होंने कई शानदार रिकॉर्ड अपने नाम किए।
स्मृति मंधाना ने फाइनल में 41 गेंदों पर 87 रन बनाए, जो डब्ल्यूपीएल फाइनल के इतिहास का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है। इसी पारी में जॉर्जिया वोल ने 79 रन बनाए, जो फाइनल मुकाबलों में दूसरा सबसे बड़ा स्कोर दर्ज हुआ। इससे पहले फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड 2025 में हरमनप्रीत कौर (66 रन) का था।
स्मृति मंधाना और जॉर्जिया वोल के बीच दूसरे विकेट के लिए हुई 165 रनों की साझेदारी ने भी नया इतिहास रचा। यह डब्ल्यूपीएल में किसी भी विकेट के लिए अब तक की सबसे बड़ी साझेदारी रही। इस साझेदारी ने 2023 में बने 162 रनों के पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। यह डब्ल्यूपीएल फाइनल की पहली शतकीय साझेदारी भी रही और साथ ही किसी भी महिला टी20 फाइनल में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी के रूप में दर्ज की गई। इस साझेदारी के साथ स्मृति मंधाना डब्ल्यूपीएल में छह शतकीय साझेदारियों का हिस्सा बनने वाली खिलाड़ी बन गईं, जो किसी भी बल्लेबाज द्वारा सर्वाधिक है।
फाइनल मैच में स्मृति मंधाना ने अपना अर्धशतक मात्र 23 गेंदों में पूरा किया। यह डब्ल्यूपीएल प्लेऑफ इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक रहा। इससे पहले यह रिकॉर्ड 29 गेंदों का था। यह स्मृति मंधाना का डब्ल्यूपीएल में सबसे तेज अर्धशतक भी रहा।
इस फाइनल के साथ स्मृति मंधाना का पूरा सत्र भी उल्लेखनीय रहा। उन्होंने नौ पारियों में 377 रन बनाए और ऑरेंज कैप अपने नाम की। उनका औसत 53.85 और स्ट्राइक रेट 153.25 रहा। यह एक डब्ल्यूपीएल सत्र में दूसरा सबसे बड़ा रन स्कोर है। स्मृति मंधाना ने डब्ल्यूपीएल में अपने एक हजार रन भी पूरे किए। वह ऐसा करने वाली पांचवीं खिलाड़ी बनीं। इसके साथ ही उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए डब्ल्यूपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाली बल्लेबाज का स्थान भी हासिल किया। छह विकेट से मिली इस जीत के साथ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपना दूसरा डब्ल्यूपीएल खिताब जीता।
डब्ल्यूपीएल 2026 : स्मृति मंधाना के इन रिकॉर्ड्स के चलते भी खास रहा ये टूर्नामेंट
00:00/03:12

Saurabh Shukla
19 सितंबर 2026, 03:19 am IST
Saurabh Shukla19 सितंबर 2026, 03:19 am IST
Latest News

यूएन में भारत ने उठाया पीओके में बिगड़ते हालात का मुद्दा, कहा- जून से हो रही नागरिकों की मौत, छात्रों की गिरफ्तारी

प्रशांत द्वीप देशों के लिए भारत का मेगा प्लान: एफआईपीआईसी बैठक में जयशंकर ने गिनाए भारत के प्रोजेक्ट

एशियन गेम्स: चीन की महिला जिम्नास्टिक्स टीम ने लगातार 14वीं बार खिताब जीता

असम ने 2031 तक 4,000 एमबीबीएस सीटों का लक्ष्य रखा है: मुख्यमंत्री सरमा

गहरे दबाव के असर से ओडिशा में भारी बारिश जारी, कई जिलों के लिए रेड अलर्ट

आइसलैंड भारत को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानता है और कंधे से कंधा मिलाकर चलता है : राजदूत होस्कुल्डसन

ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया

वनडे सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद एक और झटका, आईसीसी ने श्रीलंकाई टीम पर लगाया जुर्माना

दवाओं की कीमतों में करोड़ों का खेल, नामचीन अस्पताल भी भागीदार : जसवंत पटेल

