मगरोन,राजेंद्र तिवारी। मगरोन थाना क्षेत्र की अजब धाम चौकी अंतर्गत बस्ती में एक 55 वर्षीय व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार मृतक मुन्ना खान ने अज्ञात कारणों के चलते अपने घर में फांसी लगा ली।


घटना की सूचना मिलते ही गुरुवार सुबह लगभग 9 बजे अजब धाम चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए बटियागढ़ स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है। मृतक के पुत्र के अनुसार, पिता ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।