छतरपुर। छतरपुर के सागर रोड पर मधुर मिलन गार्डन के सामने एक तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार और मोटरसाइकिल के बीच सीधी और जोरदार भिड़ंत हो गई।
यह टक्कर इतनी भीषण थी कि दुर्घटना के तुरंत बाद गाड़ी में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है, जिसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।



