सतना,अंबिका केशरी। जिले के कोटर थाना क्षेत्र से नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रसू सिंह बघेल का ऐसा चेहरा सामने आया, जिसने उसकी मानसिकता पर कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए। एक ओर जहां पुलिस उसे कानून के दायरे में ला चुकी है, वहीं दूसरी ओर आरोपी का रवैया अब भी बेखौफ और बेलगाम नजर आया। महाराष्ट्र के नागपुर से दस्तयाब की गई बालिका के साथ सतना लाए गए आरोपी का जिला अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। लेकिन यहां आरोपी ने जिस तरह का व्यवहार किया उसने सभी को हैरान कर दिया। जैसे ही मीडिया कर्मी कवरेज के लिए पहुंचे और उसकी तस्वीरें लेना शुरू किया आरोपी आपा खो बैठा। आरोपी ने न केवल पत्रकारों से उलझते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि आसपास मौजूद लोगों के प्रति भी असभ्य और आक्रामक व्यवहार दिखाया। उसके हावभाव और शब्दों से साफ झलक रहा था कि कानून का खौफ उस पर बिल्कुल भी नहीं है। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। यदि समय रहते पुलिस सक्रियता नहीं दिखाती तो माहौल और अधिक बिगड़ सकता था। आरोपी को कड़ी निगरानी में रखते हुए मेडिकल प्रक्रिया पूरी कराई गई। मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। अदालत के इस फैसले से यह साफ संकेत गया है कि कानून के सामने किसी भी तरह की दबंगई या बदसलूकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गौरतलब है कि आरोपी पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर ले जाने का गंभीर आरोप है। पुलिस इस पूरे मामले की हर एंगल से जांच कर रही है। बालिका का मेडिकल परीक्षण पहले ही कराया जा चुका है और वह सुरक्षित है। फिलहाल आरोपी का यह आक्रामक और असंयमित व्यवहार न सिर्फ उसकी मंशा पर सवाल उठाता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कितनी जरूरी है।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

'हर दिन साथ होने पर खुद को खुशकिस्मत मानता हूं', पत्नी जेनिफर के लिए सिल्वेस्टर स्टेलोन ने जताया प्यार

मध्य प्रदेश: भोपाल में नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल, धनतेरस के दिन शहर में लगे कचड़े के ढेर

असम पुलिस ने लंबित जांचों की संख्या 1.54 लाख से घटाकर 10,000 से कम की: सीएम हिमंता बिस्वा सरमा

ओलंपिक मार्सिले ने बायर लेवरकुसेन को 1-0 से हराया

एएमयू छात्र संघ चुनाव: नशरा नईम पहली महिला उपाध्यक्ष बनीं, नोमान अशरफ चुने गए अध्यक्ष

महाराष्ट्र: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज बीएमसी कर्मचारियों को देंगे दिवाली गिफ्ट, सौंपेंगे नए आवासों की चाबी

हेल्थ फैक्ट : पांच मिनट की मुद्रा बदल देगी आपकी जिंदगी, दूर होंगे तनाव और नकारात्मक सोच

मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाया रहा स्टार्स का जलवा, माधुरी के बेटे ने खींचा सबका ध्यान

मनीष मल्होत्रा की दीपावली पार्टी में छाईं अनन्या पांडे, रानी मुखर्जी का 'शावा शावा' लुक किया रीक्रिएट







