भोपाल, जीतेन्द्र यादव। राजधानी भोपाल में महापौर मालती राय की गाड़ी में आग लगाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


बताया जा रहा है कि एक कर्मचारी पर मेयर की गाड़ी में आग लगाने का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। हालांकि, आग लगाने की कोशिश के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है।


घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि गाड़ी में आग लगाने का प्रयास क्यों किया गया और इसके पीछे आरोपी की क्या मंशा थी।


पुलिस द्वारा घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ की जा रही है। मामले में जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।