पटना। बिहार के मुजफ्फरपुर में बुधवार शाम उस वक्त अचानक अफरा-तफरी मच गई, जब एक पशु मेले में भारी भीड़ के कारण भगदड़ जैसे हालात बन गए। यह घटना भोजपुरी सिंगर खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम से ठीक पहले हुई, जब लोग उनके परफॉर्मेंस का इंतजार कर रहे थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि कुछ ही देर में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण से बाहर हो गई और लोगों में डर का माहौल बन गया।
यह पूरा मामला औराई ब्लॉक के गढ़ा थाना क्षेत्र का है, जहां पूर्व मंत्री राम सूरत राय द्वारा इस पशु मेले का आयोजन किया गया था। मेले में पहले से ही हजारों लोग मौजूद थे। जैसे-जैसे समय बीतता गया, भीड़ और बढ़ती गई, जिससे वहां मौजूद व्यवस्थाएं कमजोर पड़ने लगीं।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, जैसे ही यह खबर फैली कि खेसारी लाल यादव कार्यक्रम में पहुंचने वाले हैं। हजारों लोग एक साथ स्टेज की ओर बढ़ने लगे। लोगों में उन्हें करीब से देखने की होड़ लग गई, जिससे अफरा-तफरी की स्थिति पैदा हो गई। हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, इस अफरा-तफरी के दौरान कई लोग गिर पड़े और उन्हें हल्की चोटें आईं। राहत की बात यह रही कि अब तक किसी गंभीर रूप से घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। लोगों ने बताया कि भगदड़ के दौरान कुछ देर के लिए हालात बेहद डरावने हो गए थे।
इस पूरे घटनाक्रम का असर कार्यक्रम पर भी पड़ा। खेसारी लाल यादव का परफॉर्मेंस शुरू होने से पहले ही स्टेज एरिया को खाली करा दिया गया। कई दर्शक डर के कारण वहां से लौट गए, जबकि कुछ लोग स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते हुए वहीं रुके रहे।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि इतनी बड़ी भीड़ के हिसाब से सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के इंतजाम पर्याप्त नहीं थे। उनका कहना है कि आयोजकों ने भीड़ का सही अनुमान नहीं लगाया और इसी वजह से यह स्थिति बनी।
खेसारी लाल यादव के कार्यक्रम से पहले बेकाबू भीड़ से मची अफरातफरी, पुलिस को करना पड़ा लाठीचार्ज
00:00/02:54

Saurabh Shukla
16 सितंबर 2026, 01:15 am IST
Saurabh Shukla16 सितंबर 2026, 01:15 am IST
Latest News

पेरिस से लौटते ही ऐश्वर्या राय ने जीता दिल, पैपराजी से बोलीं- आओ ग्रुप फोटो लेते हैं

एशियन गेम्स: राष्ट्रपति, रक्षा मंत्री, खेल मंत्री, यूपी सीएम ने भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम को गोल्ड जीतने पर बधाई दी

तमिलनाडु के 11 जिलों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की संभावना

भारत में 'एप्पल पे' की हुई एंट्री, आईफोन, आईपैड और एप्पल वॉच यूजर्स को मिला नया डिजिटल पेमेंट विकल्प

'कट' बोलते ही नॉर्मल हो जाती हूं, इमोशन को साथ नहीं रखती: परिणीति चोपड़ा

ट्रंप और बड़ी टेक कंपनियों ने 'सुपर इंटेलिजेंस' समझौते पर किए हस्ताक्षर, एआई की जगह लिखा जाएगा एसआई

एशियन गेम्स: भारतीय महिला कंपाउंड आर्चरी टीम ने गोल्ड जीता, फाइनल में चीन को हराया

भारतीय-अमेरिकी लॉमेकर्स ने एच-1बी वीजा में बड़े बदलाव की मांग की

राजस्थान: करौली में पुलिस और आमजन ने लगाई फिटनेस की दौड़, खिलाड़ी भी हुए शामिल




