Wednesday, February 4, 2026

LOGO

BREAKING NEWS
मध्य प्रदेशभोपालभोपाल में तीसरी के छात्र की संदिग्ध मौत मामले में खुलासा, पीएम रिपोर्ट ने की पुष्टि

भोपाल में तीसरी के छात्र की संदिग्ध मौत मामले में खुलासा, पीएम रिपोर्ट ने की पुष्टि

Post Media
News Logo
Peptech Time
2 फ़रवरी 2026, 08:54 am IST
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter/XOpen Instagram
Copy Link

Advertisement

भोपाल | राजधानी के पुराने शहर स्थित गौतम नगर थाना क्षेत्र में एक 12 वर्षीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। प्रारंभिक पोस्टमार्टम (शॉर्ट पीएम) रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की पुष्टि की है। मृतक की पहचान करीम बख्श कॉलोनी निवासी इब्राहिम उर्फ अब्दुल्ला के रूप में हुई है, जो तीसरी कक्षा का छात्र था।


देर रात बालकनी में खून से लथपथ मिला था मासूम

घटना शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच की है। इब्राहिम के पिता रिजवान लाला के अनुसार, रात में घर में कुछ बाहरी लोगों का आना-जाना हुआ था। इसी दौरान परिजनों की नजर अचानक बालकनी में पड़ी, जहां इब्राहिम खून से लथपथ और बेसुध हालत में पड़ा था। परिजन आनन-फानन में उसे कमला नेहरू अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने रात भर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन शनिवार सुबह उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।


अलमारी में रखी पिस्टल से चली गोली

एसीपी राकेश बघेल ने बताया कि घटना में इस्तेमाल की गई पिस्टल घर की अलमारी में रखी हुई थी। पूछताछ में पिता रिजवान ने जानकारी दी कि यह पिस्टल उसके बहनोई वाहिद नूर की है, जो पहले इसी घर में रहता था। पुलिस ने मौके से पिस्टल जब्त कर ली है। हालांकि, शॉर्ट पीएम में आत्महत्या की बात सामने आई है, लेकिन पुलिस अब इस बिंदु पर जांच कर रही है कि यह वाकई आत्महत्या है या किसी चूक के कारण हुआ हादसा।


FSL टीम ने जुटाए साक्ष्य

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने एफएसएल (FSL) टीम से घटनास्थल की विस्तृत जांच कराई है। पुलिस का कहना है कि घर में मौजूद सदस्यों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।


"शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। पिस्टल जब्त कर ली गई है। हम हर पहलू की बारीकी से जांच कर रहे हैं कि आखिर मासूम ने यह कदम क्यों उठाया या फिर यह कोई दुर्घटना थी।"

Today In JP Cinema, Chhatarpur (M.P.)