मंदसौर,ललितशंकर धाकड़। धर्मनगरी मंदसौर में आज गौवंश के संरक्षण और सम्मान को लेकर संत समाज सड़कों पर उतर आया। देशभर में गौ-हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध और गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का संवैधानिक दर्जा देने की मांग को लेकर शहर के गांधी चौराहे पर एक विशाल हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।सोमवार सुबह से ही यहां जिले के प्रमुख मठ-मंदिरों के संत, पुजारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु एकत्रित होने लगे। संतों ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि गाय केवल एक पशु नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आस्था और परंपरा का केंद्र है, इसलिए इसे ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा मिलना चाहिए। इस दौरान आम नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और हजारों की संख्या में हस्ताक्षर कर अपनी सहमति दर्ज कराई। हस्ताक्षर अभियान के बाद संतों और गौ भक्तों ने ‘जय गौ माता’ के जयघोष के साथ पैदल मार्च निकाला और सिटी कोतवाली थाना पहुंचे, जहां सुरक्षा के लिहाज से पुलिस भी मुस्तैद नजर आई।शहर थाना कोतवाली पहुंचकर संत समाज ने महामहिम राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई कि देश के सभी राज्यों में गौ-हत्या पर तत्काल प्रभाव से पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए और गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ घोषित किया जाए।संत समाज ने इस दौरान कड़ा रुख अपनाते हुए साफ चेतावनी दी कि यदि तीन महीने के भीतर इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं की गई, तो यह आंदोलन और व्यापक रूप लेगा और संत समाज उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होगा।
धर्मनगरी मंदसौर में संत समाज का बड़ा आंदोलन, गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ बनाने की मांग तेज
00:00/02:14

Saurabh Shukla
22 सितंबर 2026, 05:47 pm IST
Saurabh Shukla22 सितंबर 2026, 05:47 pm IST
Latest News

यूएन में भारत ने उठाया पीओके में बिगड़ते हालात का मुद्दा, कहा- जून से हो रही नागरिकों की मौत, छात्रों की गिरफ्तारी

प्रशांत द्वीप देशों के लिए भारत का मेगा प्लान: एफआईपीआईसी बैठक में जयशंकर ने गिनाए भारत के प्रोजेक्ट

एशियन गेम्स: चीन की महिला जिम्नास्टिक्स टीम ने लगातार 14वीं बार खिताब जीता

असम ने 2031 तक 4,000 एमबीबीएस सीटों का लक्ष्य रखा है: मुख्यमंत्री सरमा

गहरे दबाव के असर से ओडिशा में भारी बारिश जारी, कई जिलों के लिए रेड अलर्ट

आइसलैंड भारत को अपना सबसे अच्छा दोस्त मानता है और कंधे से कंधा मिलाकर चलता है : राजदूत होस्कुल्डसन

ओमान तट के पास जहाज पर हमला, एक भारतीय नाविक की मौत, 19 को बचाया गया

वनडे सीरीज: इंग्लैंड के खिलाफ हार के बाद एक और झटका, आईसीसी ने श्रीलंकाई टीम पर लगाया जुर्माना

दवाओं की कीमतों में करोड़ों का खेल, नामचीन अस्पताल भी भागीदार : जसवंत पटेल




