दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां अपने शबाब पर हैं। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दल मैदान में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के दिग्गज नेता उमंग सिंघार ने दतिया की जनता से भावनात्मक अपील करते हुए परिवर्तन का बड़ा संदेश दिया है।

दतिया में जनसंपर्क और चुनावी प्रचार के दौरान मिल रहे अपार जनसमर्थन पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए उमंग सिंघार ने कहा कि स्थानीय जनता का यह अपार स्नेह क्षेत्र में बदलाव की लहर को स्पष्ट रूप से दर्शा रहा है। उन्होंने कहा कि आमजन का यह समर्थन दतिया में परिवर्तन के संकल्प को और अधिक मजबूत तथा दृढ करता है।

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने दतिया क्षेत्र के समस्त मतदाताओं और कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा, "आइए, दतिया में जन-जन की आवाज को बुलंद करें और कांग्रेस पार्टी की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करें।" उन्होंने भरोसा जताया कि दतिया की जनता इस बार क्षेत्र के विकास, न्याय और नए बदलाव के पक्ष में अपना जनादेश देकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाएगी।