मंदसौर, ललित शंकर धाकड़। जिले के भावगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम गुराड़िया लालमुंहा में गुरुवार रात जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। रात करीब 8 बजे शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक मारपीट में बदल गया, जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।


घटना के बाद घायल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही भावगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।


पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।