छतरपुर। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र सटई रोड में आवश्यक तकनीकी सुधार और सी.टी.-पी.टी. यूनिट बदलने के कार्य के चलते मंगलवार (29 सितंबर) को शहर के कई प्रमुख इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विद्युत वितरण कंपनी द्वारा जारी सूचना के अनुसार, कार्य के दौरान सुबह 8:00 बजे से 10:00 बजे तक उपकेंद्र से जुड़े सभी 11 केवी फीडर बंद रहेंगे।
यह भी पढि़ए: नेशनल हाईवे पर अवैध पार्किंग और खड़े ट्रकों पर तकनीक से कसी जाएगी नकेल
इसके कारण सटई रोड, महाराणा प्रताप नगर, राजनंदनीपुरम, सी-निट्स कॉलोनी, नरसिंहगढ़ पुरवा, चौबे कॉलोनी, पन्ना रोड, बजरंग नगर, छत्रसाल नगर, कमला कॉलोनी, अंबेडकर नगर, पद्मनाभन पुरम, पैराडाइज कॉलोनी, लॉट्स कॉलोनी, सिंचाई कॉलोनी, आजाद चौक, गौरैया रोड, पीतांबरा मंदिर क्षेत्र, ग्रीन ऐवेन्यू, श्रीराम कॉलोनी, लक्ष्मण कॉलोनी, रेलवे पुल के पीछे और बसंत बिहार सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली गुल रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील करते हुए बताया कि तकनीकी अनिवार्यता के आधार पर शटडाउन की समयावधि घटाई या बढ़ाई जा सकती है।












