मुंबई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) के मेयर पद को लेकर एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (शिंदे गुट) ने इस पद पर अपनी दावेदारी के संकेत दिए हैं। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि पार्टी कार्यकर्ताओं की इच्छा है कि बाल ठाकरे की जन्मशती के मौके पर मुंबई का मेयर शिवसैनिक बने।
एक कार्यक्रम के दौरान शिंदे ने कहा, “यह हमारे कार्यकर्ताओं की भावना है कि बालासाहेब ठाकरे की जन्मशती वर्ष में मुंबई का मेयर शिवसेना का हो। यह उनके विचारों और विरासत को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
उन्होंने यह भी कहा कि शिवसेना की जड़ें मुंबई और बीएमसी से जुड़ी रही हैं और पार्टी हमेशा से महानगरपालिका की राजनीति में अहम भूमिका निभाती आई है। शिंदे के इस बयान को आगामी बीएमसी चुनावों से पहले शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है।

