बीजिंग। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के विशेष प्रतिनिधि और उप राष्ट्रपति हान चंग ने तुर्की के अंताल्या में संयुक्त राष्ट्र जलवायु परिवर्तन ढांचागत समझौते के पक्षकारों की 31वीं महासभा यानी कोप 31 के शिखर सम्मेलन के दौरान यूएन महासचिव एंटोनियो गुटेरेस से मुलाकात की।
हान चंग ने कहा कि चीन जलवायु परिवर्तन मुद्दे को बड़ा महत्व देता है। इस साल चीन ने अपना लक्ष्य प्रस्तुत किया कि वर्ष 2030 तक गैर जीवाश्म ऊर्जा से पैदा बिजली का अनुपात 50 प्रतिशत तक पहुंचेगा और बिजली का ऊर्जा उपभोग में अनुपात 35 प्रतिशत होगा। चीन जो बात करता है, उसे लागू कर परिणाम जरूर प्राप्त करता है। चीन वैश्विक जलवायु शासन के लिए मूल्यवान स्थिरता और निश्चितता प्रदान करता रहेगा।
चंग ने कहा कि चीन यूएन के साथ जलवायु परिवर्तन के निपटारे का अंतरराष्ट्रीय सहयोग चलाता है और यूएन जलवायु परिवर्तन ढांचागत समझौते तथा पेरिस संधि की डटकर सुरक्षा करता और उसे पूरी तरह लागू करता है। चीन इस संदर्भ में दक्षिण-दक्षिण सहयोग का पुरजोर सहयोग करता है। वैश्विक जलवायु परिवर्तन के निपटारे में कई चुनौतियां मौजूद हैं, खासकर विकासशील देश पूंजी के अभाव, पिछड़ी हुई तकनीक और क्षमता की कमी जैसी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय समुदाय द्वारा मिलकर सुलझाने की जरूरत है।
गुटेरेस ने कहा कि चीन बहुपक्षवाद का महत्वपूर्ण स्तंभ है और यूएन का कुंजीभूत समर्थक है। चीन जलवायु परिवर्तन के निपटारे में जो बात करता है, उसी तरह काम करता है। चीन की कार्रवाइयां हमेशा अपने वादों से अधिक हैं। चीन ने कार्बन उत्सर्जन के घटाव के लिए ठोस योगदान दिया है। यूएन चीन के साथ और घनिष्ठ सहयोग करने की प्रतीक्षा कर रहा है।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)















