जबलपुर। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने जबलपुर में आयोजित कार्यक्रम में “फ्रेगमेंटेशन ऑफ फ्यूजन: एम्पावरिंग जस्टिस वाया यूनाइटेड डिजिटल प्लेटफॉर्म इंटीग्रेशन” का रिमोट के माध्यम से शुभारंभ किया। इस पहल का मुख्य उद्देश्य न्यायिक प्रक्रियाओं को डिजिटल रूप से अधिक मजबूत, पारदर्शी और एकीकृत बनाना है। कार्यक्रम के माध्यम से न्यायपालिका के अलग-अलग डिजिटल प्लेटफॉर्म को एक साथ जोड़ने पर जोर दिया गया, ताकि आम नागरिकों को न्याय प्रक्रिया में आसानी और तेजी मिल सके।
इस दौरान ई-कोर्ट व्यवस्था, डिजिटल इंटीग्रेशन और तकनीक के जरिए न्यायिक सेवाओं को बेहतर बनाने पर भी चर्चा हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह की पहल से मामलों की सुनवाई, दस्तावेज प्रबंधन और न्यायिक सेवाओं तक पहुंच अधिक प्रभावी और सरल बनेगी।




