छतरपुर। पुनर्विकसित अमृत भारत रेलवे स्टेशन के लोकार्पण अवसर पर छतरपुर सिविल सोसाइटी द्वारा रेलवे परिसर में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान उत्तर मध्य रेलवे की अपर मंडल रेल प्रबंधक नंदी शुक्ला ने सिविल सोसाइटी के संयोजक शंकरलाल सोनी एवं पंकज जैन को पर्यावरण संरक्षण के प्रतीक स्वरूप पौधा भेंट कर सम्मानित किया।


लोकार्पण कार्यक्रम के उपरांत रेलवे अधिकारियों एवं सिविल सोसाइटी के सदस्यों ने स्टेशन परिसर स्थित पार्क में पौधारोपण किया तथा महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा के समक्ष पर्यावरण संरक्षण एवं हरियाली बढ़ाने का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश भी दिया गया।


इस अवसर पर छतरपुर सिविल सोसाइटी के पदाधिकारियों ने डीआरएम अमन वर्मा को कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शॉल एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में रेलवे प्रशासन और सामाजिक संगठन के बीच समन्वय एवं जनहित कार्यों में सहभागिता की सराहना की गई।


कार्यक्रम में समाजसेवी शंकरलाल सोनी, पंकज कुमार जैन, स्टेशन मास्टर राजकुमार, डिप्टी सीटीआई संदीप तिवारी, माल गोदाम प्रभारी मनीष पाठक, सीनियर सेक्शन इंजीनियर दीपक चतुर्वेदी, सिविल सोसाइटी के मीडिया प्रभारी एडवोकेट आर.पी. कुरील तथा डी.आर. अहिरवार सहित रेलवे एवं सिविल सोसाइटी के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।