इंदौर। इंदौर के ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में “Enhancing Access to Justice” (न्याय तक पहुंच को बढ़ावा देना) विषय पर आयोजित 'वेस्ट जोन रीजनल कॉन्फ्रेंस' का भव्य शुभारंभ हुआ। भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत ने मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की गरिमामयी उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर इस एक दिवसीय सम्मेलन का उद्घाटन किया।


केंद्रीय मंत्री और शीर्ष न्यायाधीशों की रही उपस्थिति

इस अवसर पर केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वोच्च न्यायालय (Supreme Court) और मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय (MP High Court) के माननीय न्यायाधीशगण सहित विधि एवं न्याय क्षेत्र से जुड़े कई वरिष्ठ विशेषज्ञ और कानूनविद् शामिल हुए।


न्याय प्रणाली को सुलभ बनाने पर मंथन

सम्मेलन के दौरान न्याय प्रणाली को आम नागरिकों के लिए अधिक सुलभ, त्वरित और पारदर्शी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। विशेषज्ञों ने कानूनी प्रक्रियाओं को सरल बनाने और समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करने के लिए अपने विचार और सुझाव साझा किए।