लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डिजिटल और सोशल मीडिया की दुनिया में लोकप्रियता का नया रिकॉर्ड कायम किया है। सोशल मीडिया के प्रमुख प्लेटफॉर्म्स—एक्स (पूर्व में ट्विटर), इंस्टाग्राम और फेसबुक—को मिलाकर उनके फॉलोअर्स की कुल संख्या 6.33 करोड़ (63.3 मिलियन) के आंकड़े को पार कर गई है। इस ऐतिहासिक आंकड़े के साथ वे देश के सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों में सर्वाधिक फॉलो किए जाने वाले नेता और निर्विवाद रूप से 'नंबर-1 सीएम' बन गए हैं।
प्लेटफॉर्म-वार सीएम योगी के फॉलोअर्स का ब्यौरा:
- X (Twitter): करीब 3.28 करोड़ फॉलोअर्स
- Instagram: लगभग 1.75 करोड़ फॉलोअर्स
- Facebook: 1.30 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स
देश के प्रमुख मुख्यमंत्रियों की सोशल मीडिया रैंकिंग व आंकड़े
(आंकड़े: नवीनतम सोशल मीडिया विश्लेषण व रिपोर्ट के अनुसार)
तमिलनाडु सीएम से 3 करोड़ से अधिक का फासला
ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दूसरे स्थान पर काबिज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय के कुल फॉलोअर्स की संख्या करीब 3.24 करोड़ है। सीएम योगी आदित्यनाथ उनसे 3.09 करोड़ फॉलोअर्स के भारी अंतर से आगे चल रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 1.83 करोड़ फॉलोअर्स के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 1.33 करोड़ फॉलोअर्स के साथ चौथे स्थान पर मौजूद हैं।
नीतियों और कड़े प्रशासनिक निर्णयों से बनी वैश्विक पहचान
विश्लेषकों के अनुसार, कानून-व्यवस्था को लेकर 'योगी मॉडल' की देशव्यापी चर्चा, अयोध्या से जुड़े सांस्कृतिक पुनर्जागरण के कार्य और विकास योजनाओं की त्वरित पहुंच ने उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर एक लोकप्रिय जननेता के रूप में स्थापित किया है। उनके सोशल मीडिया हैंडल्स पर शासन के अहम फैसलों, प्रशासनिक सुधारों और जनसरोकार से जुड़ी गतिविधियों की नियमित उपस्थिति ने आमजन व युवाओं के बीच उनकी डिजिटल रीच को लगातार मजबूती दी है।




