छतरपुर, संजय अवस्थी। शासन के निर्देशानुसार जिले में 9 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत ग्राम, जिला और ब्लॉक स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर मृणाल मीणा ने जिलेवासियों से अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को मजबूत करने में योगदान दे। कलेक्टर ने जिलेवासियों से अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन का सहयोग करने का आग्रह किया।
हर घर तिरंगा अभियान में कलेक्टर मृणाल मीणा ने जिलेवासियों से की सहभागिता की अपील

Saurabh Shukla
11 अगस्त 2026, 08:06 am IST
Saurabh Shukla11 अगस्त 2026, 08:06 am IST



