अहमदाबाद,। भारत को कॉमनवेल्थ गेम्स-2030 की मेजबानी मिलने की घोषणा जल्द होने की उम्मीद है। इस बार यह सिर्फ़ एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि देश का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स महोत्सव होगा। खास बात यह कि इसका मुख्य केंद्र गुजरात का अहमदाबाद होगा, जो खेल जगत में लंदन और पेरिस से भी अधिक आकर्षण का केंद्र बनने जा रहा है।
अहमदाबाद की पहचान पहले ही नरेंद्र मोदी स्टेडियम से वैश्विक नक्शे पर दर्ज है, लेकिन अब इसके आसपास बनने वाले 6 नए हाई-टेक स्टेडियम और आधुनिक स्पोर्ट्स एन्क्लेव शहर को खेलों की दुनिया में नया मुकाम देंगे।
215 एकड़ में होगा सरदार एनक्लेव
रिवरफ्रंट किनारे 215 एकड़ में सरदार पटेल स्पोर्ट्स एन्क्लेव बनाया जा रहा है, जहां नए स्टेडियम, एरेना, टेनिस और एक्वेटिक्स सेंटर होंगे। यह पूरा प्रोजेक्ट करीब 4600 करोड़ की लागत से तैयार हो रहा है। यहां आधुनिक खेल सुविधाओं के साथ गरबा, योग, ओपन बाजार जैसे सांस्कृतिक आयोजन भी होंगे, जिससे खिलाड़ियों और दर्शकों को एक अलग अनुभव मिलेगा।
लंदन-पेरिस से खास क्यों?
1. खेल + संस्कृति का अनोखा संगम
जहां यूरोप खेलों पर फोकस करता है, वहीं अहमदाबाद खिलाड़ियों और मेहमानों को भारतीय संस्कृति की ऊर्जा भी महसूस कराएगा।
2. विशाल और आधुनिक इंफ्रा
एक ही जगह पर इंडोर व आउटडोर खेलों के लिए इंटरनेशनल लेवल एरीना, शूटिंग सेंटर, इंडोर मैदान, फुटबॉल स्टेडियम—सब कुछ एक स्पोर्ट्स हब में मिलेगा।
3. शानदार कनेक्टिविटी
शहर में मेट्रो नेटवर्क स्टेडियम-से-स्टेडियम तक तेज पहुंच देगा।
प्रस्तावित बुलेट ट्रेन सेवा खेलों के दौरान अहमदाबाद से मुंबई का सफर रिकॉर्ड समय में संभव बना सकती है।
अहमदाबाद एयरपोर्ट दुनिया भर के मेहमानों को सीधा अहमदाबाद की वाइब्स में लेकर आएगा।
खिलाड़ियों के लिए कॉमनवेल्थ विलेज
-सुगढ़-भाट (136 एकड़) और कराई (143 एकड़) में अत्याधुनिक गेम्स विलेज और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनेंगे।
-खिलाड़ियों, कोच और अधिकारियों के लिए लगभग 3000 आधुनिक घर तैयार किए जाएंगे, जिनमें दुनिया की बेहतरीन सुविधाएं होंगी।
-कॉमनवेल्थ गेम्स-2030, अहमदाबाद को दुनिया का सबसे अलग और खास खेल गंतव्य बनाएगा। यह सिर्फ़ मेज़बानी नहीं, बल्कि भारत की खेल-शक्ति, संस्कृति, आतिथ्य और आधुनिकता का शानदार प्रदर्शन मंच होगा।
Reels
Special Stories

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से गिरा तापमान, IMD ने जारी किया 'येलो अलर्ट'
Loading...नई दिल्ली
31.5°
बारिश: 0.0 mmह्यूमिडिटी: 77%हवा: ESE 13.7 km/h
Source: AccuWeather
Latest News

छतरपुर में देर रात फायरिंग: समोसा दुकान चलाने वाली महिला सहित दो को लगी गोली

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी: भारत ने जापान को 4-1 से रौंदकर रिकॉर्ड छठी बार खिताब जीता

उमर खालिद और शरजील इमाम जमानत के हकदार, फैसला दलीलों पर निर्भर: मौलाना शहाबुद्दीन

महाराष्ट्र के राज्यपाल जिष्णु देव वर्मा ने दीपावली पर दीं शुभकामनाएं, किसानों के साथ खड़े रहने का दिया संदेश

राजस्थान: कोटा-बूंदी ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की मुख्य सचिव ने की समीक्षा, 2027 तक पूरा करने के निर्देश

आईएसएसएफ वर्ल्ड चैंपियनशिप: जयपाल ने साधा सिल्वर पर निशाना, एलए28 के लिए भारत का पहला कोटा सुनिश्चित

पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का खेल इकोसिस्टम बदल रहा है : खेल मंत्री मांडविया

आंध्र प्रदेश: चक्रवात 'मुरासु' से आठ लोगों की मौत, 1918 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान

क्या हिंदुत्व सनातन से अलग हो सकता है, दिग्विजय सिंह स्पष्ट करें: वीएचपी प्रवक्ता विनोद बंसल




